Kreo सर्वे में खुलासा, जॉब छोड़ अब गेमिंग में अपनी पहचान बना रहे प्रोफेशनल्स

Kreo सर्वे में खुलासा, जॉब छोड़ अब गेमिंग में अपनी पहचान बना रहे प्रोफेशनल्स

5 mins read
781 views
August 6, 2025

इस सर्वे में देशभर के 5,900 से ज्यादा गेमर्स से बातचीत की गई ताकि ये समझा जा सके कि भारत में लोग गेमिंग को कैसे अपनाते हैं, उनकी आदतें क्या हैं और वह इससे क्या चाहते हैं।

Kreo Survey: भारत में गेमिंग का शौक अब सिर्फ बच्चों तक नहीं रह गया है बल्कि बड़े-बुजुर्ग, प्रोफेशनल्स और महिलाएं भी इसमें अब तेजी से शामिल हो रहे हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Kreo ने हाल ही में एक सर्वे किया है। इस सर्वे का नाम उन्होंने How India Games रखा। इस सर्वे में देशभर के 5,900 से ज्यादा गेमर्स से बातचीत की गई ताकि ये समझा जा सके कि भारत में लोग गेमिंग को कैसे अपनाते हैं, उनकी आदतें क्या हैं और वह इससे क्या चाहते हैं।

सिर्फ स्टूडेंट्स नहीं, प्रोफेशनल्स भी हैं गेमर्स

कई लोगों को लगता है कि गेमिंग सिर्फ टाइम पास के लिए होती है या बच्चे ही खेलते हैं, लेकिन इस सर्वे से पता चलता है कि 35% गेमर्स प्रोफेशनल्स हैं। यानी अब गेमिंग एक सीरियस शौक और प्रोफेशनल दुनिया का हिस्सा बन गया है।

हर साल बढ़ रही है गेमिंग की दुनिया

भारत में गेमिंग वर्ल्ड की संख्या हर साल 16% की दर से बढ़ रही है। अभी भी इसमें 94% पुरुष शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि 35 साल के बाद महिलाएं भी गेमिंग में दिलचस्पी लेने लगी हैं। खास बात यह है कि 75% महिलाएं ऑनलाइन अपना जेंडर छुपा लेती हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

मोबाइल सबसे ज्यादा पसंद

सर्वे में यह भी पता चला है कि 88% गेमर्स मोबाइल पर गेम खेलते हैं लेकिन अधिकतर लोग मोबाइल के साथ लैपटॉप का भी इस्तेमाल करते हैं। 17.8% गेमर्स सिर्फ PC पर ही गेम खेलते हैं जो काफी बड़ी संख्या है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/phones/ceir-and-sanchar-saathi-bringing-missing-phone/

https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/these-chinese-mobile-companies-are-out-of-top-5-list/

आधे से ज्यादा गेम फ्री

सर्वे में इसका भी खुलासा हुआ है कि 46% गेमर्स फ्री में मिले क्रैक गेम्स भी खेलते हैं। कुछ तो ऐसे लोग भी हैं जो गेम खरीदते हैं मगर फिर भी फ्री वर्जन ट्राय करते हैं।

इस मामले में अब Kreo के CEO ईशान सुकुल कहते हैं कि गेमिंग आज अकेलेपन से लड़ने, कुछ नया बनाने और खुद को दिखाने का जरिया बन गया है। अब गेमिंग सिर्फ टाइमपास नहीं एक नई पहचान बन रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Base Blockchain 33 मिनट तक रहा फेल, सामने आई बड़ी वजह
Previous Story

Base Blockchain 33 मिनट तक रहा फेल, सामने आई बड़ी वजह

OpenAI के शेयर की बढ़ी डिमांड, 500 बिलियन डॉलर वैल्यू पर होगी सेल!
Next Story

OpenAI के शेयर की बढ़ी डिमांड, 500 बिलियन डॉलर वैल्यू पर होगी सेल!

Latest from Gaming

Don't Miss