CoinDCX में Coinbase की Minority Stake को CCI की हरी झंडी

8 mins read
74 views
coindcx
December 18, 2025

Cryptocurrency India: CCI ने अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase Global Inc. को CoinDCX ब्रांड और तकनीक के मालिक DCX Global Limited में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह कदम Coinbase के भारत में अपने संचालन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

CCI ने कहा कि यह मंजूरी केवल DCX Global Limited में अल्पांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए दी गई है। DCX Global Limited मॉरीशस में स्थित है और यह CoinDCX क्रिप्टो एक्सचेंज का ब्रांड, तकनीक और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी रखता है। भारत में CoinDCX का संचालन Neblio Technologies Pvt Ltd. के जरिए होता है।

Coinbase ने CoinDCX में Minority Stake खरीदी, CCI ने दी मंजूरी। जानें कंपनी के विस्तार, वित्तीय प्रदर्शन और सुरक्षा सुधार के बारे में।

Coinbase का भारत में निवेश और विस्तार

Coinbase Global Inc. अमेरिका में स्थित है और दुनिया के 100 से अधिक देशों में क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म संचालित करता है। हाल ही में इसने भारत में भी अपना संचालन शुरू किया है। अक्टूबर में Coinbase ने CoinDCX में 2.45 बिलियन डॉलर की पोस्ट मनी वैल्यूएशन पर नया निवेश किया है। यह निवेश Coinbase Ventures द्वारा पहले किए गए निवेश का विस्तार है।

Coinbase ने पहली बार 2020 में CoinDCX में 3 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। Coinbase का कहना है कि यह निवेश भारत और मध्य पूर्व में अग्रणी क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के साथ साझेदारी को और मजबूत करेगा।

CoinDCX का परिचालन और आकार

2018 में सुमित गुप्ता और नीरज खंडेलवाल ने CoinDCX की स्थापना की है। यह भारत का एक बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है और 2021 में भारत का पहला क्रिप्टो यूनिकॉर्न बना है। अब तक इसने 240 मिलियन डॉलर से अधिक फंडिंग जुटाई है।

CoinDCX के 2 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और 500 से अधिक क्रिप्टो एसेट्स लिस्टेड हैं। तिमाही ट्रेडिंग वॉल्यूम 2.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी भारत और UAE में काम करती है और BitOasis का अधिग्रहण कर मध्य पूर्व में भी प्रवेश कर चुकी है।

जुलाई तक CoinDCX का वार्षिक समूह राजस्व 1,179 करोड़ रुपये था। वार्षिक लेनदेन वॉल्यूम 13.7 लाख करोड़ रुपये और कस्टडी के तहत एसेट्स 10,000 करोड़ रुपये से अधिक थे।

वित्तीय प्रदर्शन

FY25 में CoinDCX का नेट प्रॉफिट 15% बढ़कर 1.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि FY24 में यह 1.5 करोड़ रुपये था। संचालन राजस्व 43% बढ़कर 559.6 करोड़ रुपये हुआ।

READ MORE: Crypto मार्केट में गिरावट जारी, Bitcoin 6 महीने के निचले स्तर पर

सुरक्षा घटना और सुधार

जुलाई में CoinDCX को 44 मिलियन डॉलर का बड़ा क्रिप्टो हैक झेलना पड़ा। हैक का निशाना आंतरिक हॉट वॉलेट था। इसके बाद कंपनी ने बग बाउंटी प्रोग्राम शुरू किया और वित्तीय नुकसान अपने आंतरिक कोष से पूरा किया। इस घटना के कारण CTO, CHRO और CISO जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने पद छोड़ दिया।

अन्य CCI मंजूरी और बाजार पर प्रभाव

CCI ने Japan Post Co Ltd. को Logisteed Holdings Ltd में 19.9% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी भी दी। Japan Post दुनिया भर में पोस्ट, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और बैंकिंग सेवाओं में सक्रिय है। Logisteed विभिन्न लॉजिस्टिक और फॉरवर्डिंग सेवाएं प्रदान करता है। CCI का यह कदम यह सुनिश्चित करता है कि बड़े अधिग्रहण से बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा न हो और व्यापार में संतुलन बना रहे।

READ MORE: RBI की वॉर्निग, Cryptocurrency कोई पैसा नहीं…

यह निवेश और मंजूरी भारत के क्रिप्टो और डिजिटल निवेश परिदृश्य को और मजबूत कर सकती है। Coinbase और CoinDCX के सहयोग से भारतीय यूजर्स को अधिक सुविधा और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिल सकेगा, जबकि कंपनी की वैश्विक स्थिति भी मजबूत होगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ai mixed
Previous Story

भारत में यूजर्स और डेटा के लिए OpenAI, Google और Perplexity आमने-सामने

mogo g
Next Story

बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी के साथ moto g Power 2026 लॉन्च…जानें खासियत

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss