Coinbase पर क्यों लगा 24M डॉलर का जुर्माना, जानें वजह

Coinbase पर क्यों लगा 24M डॉलर का जुर्माना, जानें वजह

5 mins read
1.1K views
November 7, 2025

Coinbase Fine: क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी Coinbase पर आयरलैंड के सेंट्रल बैंक ने करीब 21,464,734 यूरो का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि कंपनी के Transaction Monitoring System में तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिसके कारण कई लेन-देन की सही तरीक से निगरानी नहीं हो सकी।

Coinbase Europe Limited पर आयरलैंड ने लगाया भारी जुर्माना, TMS सिस्टम में कोडिंग त्रुटि के कारण कई लेन-देन मॉनिटर नहीं हुए, अब कंपनी ने AML नियमों का पालन और निगरानी बढ़ा दी है।

समस्या कैसे आई सामने?

Coinbase की यूरोप शाखा Coinbase Europe Limited (CBEL) ने बताया कि 2021 से 2022 के बीच उसके TMS में कोडिंग गलत थी। इस गलती के कारण सिस्टम में मौजूद 21 में से 5 मॉनिटरिंग नियम सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। खासतौर पर वह क्रिप्टो एड्रेस जिनमें स्पेशल कैरेक्टर या अलग फॉर्मेट था, सिस्टम उन्हें पूरा स्कैन नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से कुछ लेन-देन आंशिक रूप से मॉनिटर हुए और इनमें मनी लॉन्ड्रिंग या गैर कानूनी गतिविधियों की पहचान कमजोर पड़ गई।

कितने ट्रांजैक्शन प्रभावित हुए?

सेंट्रल बैंक की जांच के अनुसार, समस्या 2021 और 2022 के दौरान रही है। 30 मिलियन से अधिक ट्रांजैक्शन सही तरह मॉनिटर नहीं हुए हैं, इन लेन-देन की कुल वैल्यू करीब 176 अरब यूरो थी। यह Anti-Money Laundering (AML) नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया है क्योंकि इतने बड़े लेन देन की निगरानी बेहद जरूरी होती है।

READ MORE: Coinbase पर जल्द आएगा BNB टोकन, क्रिप्टो में मची हलचल

Coinbase ने गलती कैसे सुधारी?

Coinbase ने कहा कि उसने खुद इस बग की पहचान की है, कुछ ही हफ्तों में सिस्टम को ठीक किया है, जिसके बाद पूरा डेटा दोबारा चेक किया गया। कुल 97 मिलियन ट्रांजैक्शन दोबारा स्कैन किए गए हैं। इनमें से 185,000 लेन-देन आगे जांच के लिए चुने गए हैं। इनमें से करीब 2,700 ट्रांजैक्शन को संदिग्ध मानकर रिपोर्ट किया गया।

READ MORE: हांगकांग में पहली Solana ETF को मंजूरी, क्रिप्टो बाजार में हलचल

अब क्या कदम उठाए गए?

Coinbase ने बताया कि सिस्टम अपडेट से पहले टेस्टिंग और चेकिंग प्रक्रिया मजबूत की गई है। नई मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी और जोखिम पहचान टूल जोड़े गए हैं, AML नियमों को पालन करने पर अधिक नियंत्रण और निगरानी लगाई गई है। कंपनी ने कहा कि वह AML कानूनों को बहुत गंभीरता से लेती है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI के बढ़ते क्रेज ने रोक दी भारत की मार्केट ग्रोथ?
Previous Story

AI के बढ़ते क्रेज ने रोक दी भारत की मार्केट ग्रोथ?

CRED अब AI की मदद से दे रहा बेहतरीन डिजिटल अनुभव
Next Story

CRED अब AI की मदद से दे रहा बेहतरीन डिजिटल अनुभव

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss