Nathan Allman Death: Ondo Finance के संस्थापक और सीईओ नाथन ऑलमैन (Nathan Allman) का 32 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। कंपनी ने 25 मई को इस दुखद खबर की पुष्टि की। कंपनी ने X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी, लेकिन मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई।
क्रिप्टो इंडस्ट्री को बड़ा झटका, Ondo Finance के फाउंडर नाथन ऑलमैन का निधन। पढ़ें कैसे उन्होंने कंपनी को टोकनाइज्ड एसेट्स की बड़ी कंपनी बनाया।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, ‘गहरे दुख के साथ हम अपने संस्थापक नाथन ऑलमैन के अचानक निधन की घोषणा कर रहे हैं।’ कंपनी ने यह भी कहा कि उनकी समझ, सादगी और मेहनत ने ओंडो फाइनेंस को आज जिस मुकाम पर पहुंचाया, उसमें बड़ी भूमिका निभाई।
It is with profound sadness that we announce the unexpected passing of Nathan Allman, Ondo’s founder. Our hearts are with his family and loved ones.
Nate’s brilliance, humility, and drive shaped every part of what Ondo is today. His belief in the power of technology to create a…
— Ondo Finance (@OndoFinance) May 25, 2026
2021 में की थी Ondo Finance की शुरुआत
नाथन ऑलमैन ने 2021 में Ondo Finance की स्थापना की थी। बहुत कम समय में उन्होंने कंपनी को क्रिप्टो बाजार में एक बड़ी पहचान दिलाई। खासतौर पर टोकनाइज्ड रियल-वर्ल्ड एसेट्स (RWA) यानी असली वित्तीय संपत्तियों को ब्लॉकचेन पर लाने के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान माना जाता है। उनकी अगुवाई में कंपनी ने टोकनाइज्ड अमेरिकी ट्रेजरी और ब्लॉकचेन आधारित फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स तैयार किए, जिसने क्रिप्टो कंपनियों के साथ-साथ वॉल स्ट्रीट की बड़ी वित्तीय संस्थाओं का भी ध्यान खींचा।
पढ़ाई और करियर में भी रहे शानदार
नाथन ऑलमैन ने Brown University से इकोनॉमिक्स और बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने Stanford Graduate School of Business से MBA की पढ़ाई पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने Prospect Capital Management में एसोसिएट के तौर पर की थी। बाद में वह ChainStreet Capital में मैनेजिंग पार्टनर बने, जहां उन्होंने क्रिप्टो ट्रेडिंग रणनीतियों पर काम किया।
इसके बाद उन्होंने Goldman Sachs की ग्लोबल मार्केट्स डिवीजन में डिजिटल एसेट्स पर काम किया। यहां उन्होंने संस्थागत ग्राहकों के लिए क्रिप्टो मार्केट सेवाएं विकसित करने में योगदान दिया। फरवरी 2021 में उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह Ondo Finance पर काम शुरू किया।
READ MORE: बदलते क्रिप्टो ट्रेंड के बीच Syndicate Labs करेगी काम बंद
कंपनी को बनाया बड़ा नाम
नाथन ऑलमैन की अगुवाई में Ondo Finance टोकनाइज्ड रियल-वर्ल्ड एसेट्स के क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई। साल 2022 में कंपनी को 20 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली, जिसमें Founders Fund, Pantera Capital, Coinbase Ventures और Tiger Global Management जैसे बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया।
कंपनी ने पहले टोकनाइज्ड अमेरिकी ट्रेजरी से शुरुआत की और बाद में ब्लॉकचेन आधारित सिक्योरिटीज और यील्ड प्रोडक्ट्स की ओर कदम बढ़ाया। वर्तमान में कंपनी के पास करीब 3.86 बिलियन डॉलर के टोकनाइज्ड एसेट्स मौजूद हैं और 1,11,680 से ज्यादा निवेशक इसके प्रोडक्ट्स से जुड़े हुए हैं।
READ MORE: Ethereum Foundation में हलचल, Vitalik Buterin ने तोड़ी चुप्पी
कौन संभालेगा अब कंपनी की कमान?
नाथन ऑलमैन के निधन के बाद कंपनी के प्रेसिडेंट Ian De Bode को तुरंत प्रभाव से नया सीईओ बनाया गया है। इयान सितंबर 2023 में कंपनी से जुड़े थे और नवंबर 2025 में उन्हें प्रेसिडेंट बनाया गया था। हाल के महीनों में Ondo Finance ने J.P. Morgan, Mastercard और Ripple जैसी कंपनियों के साथ मिलकर ब्लॉकचेन आधारित वित्तीय सेवाओं पर काम किया था। ऐसे समय में नाथन ऑलमैन का निधन कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रही थी।
