6,000 करोड़ का खजाना कूड़े में दफन, जानें क्या ये मंहगी गलती

7 mins read
1.3K views
June 6, 2025

बिटकॉइन को बहुत से लोग सीरियसली नहीं लेते थे। जेम्स ने भी इसे एक डिजिटल एक्सपेरिमेंट मानकर इसमें कुछ बिटकॉइन माइन किए थे।

Bitcoin mistake: सोचिए… अगर आपके पास अरबों रुपये की संपत्ति हो और आप उसे गलती से फेंक दें, तो आपका क्या हाल होगा। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला ब्रिटेन के वेल्स शहर से सामने आया है, यहां रहने वाले आईटी इंजीनियर जेम्स हाउल्स ने 2013 में एक पुरानी हार्ड ड्राइव गलती से कूड़े में फेंक दी। इस ड्राइव में उनके 8,000 Bitcoin की ‘प्राइवेट की’ सेव थी। उस वक्त शायद Bitcoin की कीमत ज्यादा नहीं थी, लेकिन आज वही Bitcoin लगभग 6,000 करोड़ रुपये के हैं।

कैसे हुई यह गलती?

2013 में Bitcoin को बहुत से लोग सीरियसली नहीं लेते थे। इसी को देखते हुए जेम्स ने भी इसे एक डिजिटल एक्सपेरिमेंट समझा। एक दिन उन्होंने अपने घर और ऑफिस की पुरानी चीजों को साफ करते हुए एक हार्ड ड्राइव को बेकार समझकर फेंक दिया। उस वक्त उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इसी हार्ड ड्राइव में उनका भविष्य छिपा है।

जब एहसास हुआ तो छूट गई नींद

जैसे-जैसे Bitcoin की कीमत बढ़ती गई, जेम्स को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत प्लान बनाना शुरू किया कि कैसे उस कूड़े के ढेर से अपनी हार्ड ड्राइव को निकाला जाए। उन्होंने खुदाई के लिए ड्रोन, रोबोट, स्कैनिंग सेंसर जैसी हाईटेक तकनीकों का सहारा लेने का विचार किया। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया का खर्च खुद उठाने की पेशकश भी की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने रोक लगा दी।

नहीं मिली परमिशन

न्यूपोर्ट की सिटी काउंसिल ने उन्हें खुदाई की अनुमति नहीं दी। उनका कहना था कि लैंडफिल साइट को खोदने से पर्यावरण को नुकसान हो सकता है, जहरीली गैसें निकल सकती हैं और जमीन के नीचे का पानी भी दूषित हो सकता है। इसके अलावा, ब्रिटिश कानून के अनुसार, एक बार कूड़े में फेंकी गई चीज अब उसकी नहीं रहती जिसने फेंकी थी, बल्कि वह साइट की संपत्ति बन जाती है।

अदालत भी नहीं बनी सहारा

जेम्स ने तब भी हार नहीं मानी और कोर्ट का रुख किया, लेकिन 2024 में ब्रिटिश कोर्ट ने फैसला सुनाया कि इतने सालों से हार्ड ड्राइव शायद अब काम करने लायक नहीं बची होगी और उसे ढूंढ पाना लगभग नामुमकिन है।

अब बनेगी एक डॉक्युमेंट्री

हालांकि, जेम्स को अपने Bitcoin शायद कभी वापस न मिलें, लेकिन उनकी अनोखी और इमोशनल कहानी अब पूरी दुनिया देखेगी। अमेरिका की एक फिल्म कंपनी ‘The Buried Bitcoin’ नाम से डॉक्युमेंट्री, पॉडकास्ट और वेब सीरीज बना रही है, जो 2025 के अंत तक रिलीज होगी।

उम्मीद अब भी बाकी

जेम्स का मानना है कि भले ही दुनिया ने उन्हें पागल समझा हो, लेकिन उनके पास एक मजबूत प्लान था। उनका कहना है कि अब लोग समझेंगे कि मैं कोई मजाक नहीं कर रहा था। मुझे अब भी भरोसा है कि एक दिन हालात और तकनीक मेरे साथ होंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अकेलापन कभी नहीं सताएगा, WhatsApp बनेगा लाइफटाइम साथी
Previous Story

अकेलापन कभी नहीं सताएगा, WhatsApp बनेगा लाइफटाइम साथी

Next Story

ChatGPT अब मीटिंग्स रिकॉर्ड और Google Drive से पढ़ेगा जरूरी फाइलें!

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss