DeFi Dev Corp ने खरीदे 47,272 नए SOL, होल्डिंग बढ़कर हुई 6.9 लाख से ज्यादा!

DeFi Dev Corp ने खरीदे 47,272 नए SOL, होल्डिंग बढ़कर हुई 6.9 लाख से ज्यादा!

4 mins read
876 views
July 10, 2025

DeFi Development Corp ने 47,272 नए Solana (SOL) टोकन खरीदे हैं, जिससे इसकी कुल होल्डिंग बढ़कर 690,420 हो गई है। यह खरीदारी कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

DeFi Dev Corp: DeFi Development Corp (Nasdaq: DFDV) ने हाल ही में 47,272 Solana (SOL) टोकन खरीदे हैं। कंपनी ने ये टोकन औसतन 149.09 डॉलर प्रति कीमत पर खरीदे हैं जिसकी कुल वैल्यू करीब 7.03 मिलियन डॉलर है। इस निवेश के बाद कंपनी की SOL होल्डिंग में पिछले दो महीनों में 64.1% की बढ़ोतरी हुई है। पहले कंपनी के पास 420,690 SOL टोकन थे, जो अब बढ़कर लगभग 467,962 SOL हो चुके हैं।

DeFi Dev Corp ने खरीदे 47,272 नए SOL, होल्डिंग बढ़कर हुई 6.9 लाख से ज्यादा!

क्या था कंपनी की प्लानिंग

कंपनी इन नए टोकनों को कई वेलिडेटर्स के बीच स्टेक करने की योजना बना रही है, जिसमें उसका खुद का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद है। इसका मकसद लंबे समय में स्थायी और सुरक्षित इनकम हासिल करना है।

यह अपडेट कंपनी की 3 जुलाई को हुई पिछली खरीद के बाद सामने आया है, जिसमें DFDV ने 17,760 SOL टोकन करीब 2.72 मिलियन डॉलर में खरीदे थे। इससे साफ है कि कंपनी Solana में निवेश को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है। इसे लिखने समय तक SOL की कीमत 152.85 डॉलर चल रही थी।

क्रिप्टो मार्केट में हलचल

इस बीच, क्रिप्टो मार्केट में हलचल तेज है क्योंकि उसी दिन एक गुप्त वॉलेट से Binance एक्सचेंज पर 450,000 SOL टोकन ट्रांसफर किए गए। इससे बाजार की सक्रियता और बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर Solana आधारित ETF (Exchange-Traded Fund) को लेकर भी उम्मीदें बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी SEC ने सभी संबंधित कंपनियों को अपने प्रस्ताव जुलाई 2025 के अंत तक दोबारा जमा करने को कहा है। बाजार एक्सप्रट का मानना है कि ETF को मंजूरी मिलने की संभावना 90% से अधिक है, हालांकि इसमें कुछ देरी भी हो सकती है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/jio-entry-in-cryptocurrency-jio-coins-see-full-details/

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

लग्जरी घर, कमजोर Wi-Fi... जानिए गेटेड कम्युनिटीज पर पड़ने वाले असर
Previous Story

लग्जरी घर, कमजोर Wi-Fi… जानिए गेटेड कम्युनिटीज पर पड़ने वाले असर

2025 में AI इन्फ़रेंस का राजा: GMI Cloud से तेज़, किफायती और स्केलेबल समाधान
Next Story

Nvidia ने रचा इतिहास, Microsoft और Apple को पछाड़ा

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss