विवादों के बीच लॉन्च हुआ Bitcoin Core v30 अपडेट, मचा हंगामा

विवादों के बीच लॉन्च हुआ Bitcoin Core v30 अपडेट, मचा हंगामा

6 mins read
1.4K views
October 13, 2025

Bitcoin News: Bitcoin Core टीम ने अपने नए वर्जन Bitcoin Core v30.0 को जारी कर दिया है। यह अपडेट एक बड़ा और विवादास्पद बदलाव लेकर आया है। इसमें OP RETURN की 80-बाइट सीमा को हटा दिया गया है। यह वही फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने ट्रांजैक्शन में अतिरिक्त डेटा जोड़ सकते हैं।

Bitcoin Core का नया v30 वर्जन अब लाइव है। इस अपडेट में OP RETURN डेटा लिमिट को हटाने का बड़ा फैसला लिया गया है। डेवलपर्स का कहना है कि इससे नई सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन विवाद भी बढ़ गया है।

क्या है नया बदलाव?

कंपनी की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह अपडेट अब Bitcoin नोड्स को बड़े डेटा पेलोड वाले ट्रांजैक्शन भेजने की अनुमति देता है। पहले यूजर्स केवल 80 बाइट तक का छोटा डेटा ही जोड़ सकते थे, लेकिन अब यह सीमा हटा दी गई है। अब ट्रांजैक्शन में डेटा कई मेगाबाइट्स तक का हो सकता है, जो ब्लॉक के साइज पर निर्भर करेगा।

पॉलिसी चेंज, न कि हार्ड फोर्क

डेवलपर्स ने स्पष्ट किया है कि यह अपडेट पॉलिसी लेवल का बदलाव है कंसेंसस लेवल का नहीं। यानी इससे Bitcoin के नियम या Blockchain की मौलिक संरचना में कोई बदलाव नहीं होगा। जो नोड ऑपरेटर्स या माइनर्स पुराने नियम रखना चाहते हैं, वे अपनी सीमाएं खुद सेट कर सकते हैं।

Bitcoin Core खुद एक ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है, जिसे Satoshi Nakamoto के मूल प्रोग्राम से विकसित किया गया है। इसमें फुल-नोड वेलिडेशन और Bitcoin वॉलेट दोनों की सुविधाएं शामिल हैं।

READ MORE: Democrats के नए DeFi प्रस्ताव ने Crypto जगत में मचाई हलचल

समर्थन और विवाद दोनों

इस बदलाव को लेकर Bitcoin समुदाय दो हिस्सों में बंट गया है। समर्थकों का कहना है कि यह अपडेट Bitcoin को और लचीला बनाएगा। इससे लोग Blockchain को टाइमस्टैम्पिंग, डॉक्यूमेंट ऑथेंटिकेशन और डिसेंट्रलाइज्ड आइडेंटिटी सिस्टम जैसी नई एप्लिकेशन के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही, यह उन खतरनाक तरीकों को भी कम करेगा, जिनसे लोग पहले डेटा छिपाकर ट्रांजैक्शन करते थे।

वहीं दूसरी ओर, कुछ डेवलपर्स और विशेषज्ञों ने इस कदम की आलोचना की है। उनका कहना है कि इससे ब्लॉकचेन का साइज तेजी से बढ़ेगा और सिस्टम में अनावश्यक डेटा जुड़ जाएगा।

आलोचनाएं और चेतावनियां

Bitcoin विशेषज्ञ Peter Todd, जिन्होंने जून 2025 में इस बदलाव का सुझाव दिया था, ने भी चेतावनी दी कि बड़े डेटा के लिए OP RETURN का इस्तेमाल आर्थिक रूप से सही नहीं है क्योंकि Witness Space सस्ता पड़ता है। वहीं, Jimmy Song ने कहा कि इससे UTXO bloat और चेन में कचरा बढ़ेगा।

READ MORE: जानें कैसे Bitcoin और Blockchain की हुई थी शुरुआत

Bitcoin के अन्य नामी चेहरे Samson Mow और Luke Dashjr ने यह भी कहा कि बढ़ते स्टोरेज कॉस्ट के कारण यह बदलाव बड़े ऑपरेटरों को फायदा पहुंचा सकता है, जिससे सेंट्रलाइजेशन का खतरा बढ़ेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

OpenAI Update: अब डिलीट की गई ChatGPT चैट्स रहेंगी ज्यादा प्राइवेट

Unleash The Avatar’ का पहला ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें VIDEO
Next Story

‘Unleash The Avatar’ का पहला ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें VIDEO

Latest from Cryptocurrency

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss