OpenAI Update: अब डिलीट की गई ChatGPT चैट्स रहेंगी ज्यादा प्राइवेट

5 mins read
940 views
October 13, 2025

ChatGPT Update: OpenAI अब अपने ChatGPT पर हर चैट को तब तक स्टोर करने के लिए बाध्य नहीं है जब तक कि यूजर्स  उसे हटा न दें। यह बदलाव एक नए अमेरिकी अदालती नियम के बाद आया है। इससे पहले, कंपनी को 2024 तक हर चैट लॉग को सहेजना अनिवार्य था ताकि The New York Times यह जांच कर सके कि क्या OpenAI ने ChatGPT को ट्रेन करने में किया। OpenAI का तर्क था कि हर चैट को स्टोर करने से यूजर्स की गोपनीयता को खतरा हो सकता है

ChatGPT यूजर्स के लिए खुशखबरी! OpenAI अब आपकी डिलीट की गई बातचीत को सेव नहीं रखेगा। नया नियम 26 सितंबर 2025 से लागू होगा, जिससे आपकी चैट्स रहेंगी पूरी तरह प्राइवेट।

नए रूल के तहत क्या बदला

कोर्ट के फैसले के बाद OpenAI अब अधिकांश चैट डेटा को डिलीट करने की अनुमति रखती है। केवल कुछ फ्लैग किए गए अकाउंट्स का डेटा NYT की जांच के लिए स्टोर रहेगा। बाकी यूजर्स की डिलीट की गई चैट्स अब सामान्य तरीके से हट जाएंगी। यह बदलाव 26 सितंबर के बाद शुरू होने वाले नए चैट्स पर लागू होगा। इसका मतलब यह है कि आम यूजर्स अब अपने चैट्स पर ज्यादा कंट्रोल रख सकते हैं और उनकी डिलीट की गई बातचीत अब अनावश्यक रूप से स्टोर नहीं होगी।

READ MORE: OpenAI vs xAI : एलन मस्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जंग

यूजर्स के लिए फायदे

इस बदलाव से यूजर्स की प्राइवेसी मजबूत होगी। अब डिलीट की गई चैट्स वास्तव में डिलीट रहेंगी। केवल फ्लैग किए गए अकाउंट्स का डेटा NYT जांच के लिए मांग सकती है, बाकी यूजर्स प्रभावित नहीं होंगे।

READ MORE: पूर्व OpenAI CTO मिरा मुराती ने लॉन्च किया Tinker, जानें इसकी खासियत

एक्सपर्ट की राय

प्राइवेसी एक्सपर्ट्स इसे AI प्लेटफॉर्म्स के लिए सकारात्मक कदम मान रहे हैं। इससे कानून का पालन भी होगा और आम यूजर्स की प्राइवेसी भी सुरक्षित रहेगी।

यह फैसला AI, कॉपीराइट और प्राइवेसी के बीच चल रही बहस को भी दिखाता है। OpenAI अब चैट डेटा को जिम्मेदारी से मैनेज कर सकती है। यूजर्स उम्मीद कर सकते हैं कि उनकी डिलीट की गई चैट्स अब प्राइवेट रहेंगी, और OpenAI अपनी नीतियों को अपडेट करके यूजर ट्रस्ट और कानूनी अनुपालन दोनों को संतुलित करेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Dogecoin में उतार-चढ़ाव: $0.22 पार करने की चुनौती और भविष्य का टारगेट

विवादों के बीच लॉन्च हुआ Bitcoin Core v30 अपडेट, मचा हंगामा
Next Story

विवादों के बीच लॉन्च हुआ Bitcoin Core v30 अपडेट, मचा हंगामा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss