Strategy की Bitcoin से बड़ी टेक कंपनियों को टक्कर

4 mins read
903 views
October 8, 2025

BTC Price Update: एक नई वित्तीय रणनीति में Strategy अपने कैश रिजर्व को डॉलर की बजाय Bitcoin में बदल रही है। इस कदम से यह Microsoft, Amazon और Google जैसी बड़ी टेक कंपनियों के बराबर पहुंच गई है। इस हफ्ते Bitcoin का मूल्य नए रिकॉर्ड 126,080 डॉलर तक पहुंचा और Strategy का Bitcoin रिजर्व अस्थायी रूप से 80 बिलियन डॉलर पार कर गया।

Strategy की Bitcoin निवेश रणनीति ने इसे बड़ी टेक कंपनियों के बराबर ला दिया है। Bitcoin में 65% लाभ के साथ कंपनी को करीब 30.4 बिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ है।

Strategy के पास कितनी Bitcoin है

Strategy के अनुसार, उसके पास कुल 640,031 BTC हैं जिनकी कीमत करीब 80 बिलियन डॉलर है। यह Microsoft और Amazon के कैश रिजर्व के करीब है जो 95 डॉलर 97 बिलियन डॉलर के बीच आंका गया है। रोचक बात यह है कि Strategy का रिजर्व अब Nvidia, Apple और Meta से भी बड़ा है। Meta के शेयरधारकों ने इस साल Bitcoin को अपने रिजर्व में जोड़ने का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था। Microsoft और Meta ने भी पहले Bitcoin प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। जब BTC 105,000 डॉलर से कम पर था, जिससे उन्होंने बड़ा लाभ गंवा दिया।

READ MORE: OpenAI और Microsoft के बीच नई डील, पब्लिक बेनिफिट शिफ्ट का रास्ता साफ

अन्य बड़ी कंपनियों की स्थिति

Berkshire Hathaway के पास अभी भी सबसे बड़ा कैश लगभग 344 बिलियन डॉलर रिजर्व है। Tesla टॉप 10 में एकमात्र Bitcoin रखने वाली दूसरी कंपनी है। जिसके पास 11,509 BTC हैं, जिनकी कीमत करीब 1.4 बिलियन डॉलर है।

https://x.com/Strategy/status/1975563921609429110?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1975563921609429110%7Ctwgr%5Ec24dd741329c708817aa83638adc2ce9137c05a4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2025%2F10%2F08%2Fstrategys-bitcoin-holding-hits-80b-as-btc-hits-new-ath-126000%2F

Bitcoin को लेकर नजरिया

NCPPR का मानना है कि Bitcoin मुद्रास्फीति और मुद्रा मूल्यह्रास से बचाव का एक तरीका है। JPMorgan ने मुद्रास्फीति और गोल्ड को अवमूल्यन व्यापार कहा है जबकि BlackRock के CEO ने कहा कि डॉलर मूल्यह्रास के कारण Bitcoin 700,000 डॉलर तक जा सकता है।

READ MORE: Microsoft-Google को छोड़ इस प्लेटफॉर्म के दीवाने हुए केंद्रीय मंत्री

Bitcoin का वर्तमान मार्केट

इस समय Bitcoin का मूल्य 122,210 डॉलर है। मार्केट कैप करीब 2.4 ट्रिलियन डॉलर और 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 78 बिलियन डॉलर है। Strategy का निवेश सफल रहा है 73,981 डॉलर की औसत खरीद कीमत पर उसे लगभग 65% का लाभ हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Zoho के CEO का प्राइवेसी पर अनोखा नजरिया, ‘सीक्रेट लवर’ और ‘सीक्रेट रेबेल’ केस

Next Story

Meta का नया Facebook अपडेट: स्मार्ट रिकमेंडेशन और फ्रेंड बबल्स फीचर

Latest from Cryptocurrency

crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों
Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss