Blockchain बना कॉर्पोरेट्स का नया पसंदीदा

Blockchain बना कॉर्पोरेट्स का नया पसंदीदा, दिग्गज कंपनियां कर रही अरबों का निवेश

4 mins read
1.3K views
September 17, 2025

Blockchain Investment: आज की तारीख में Blockchain तकनीक दुनिया की सबसे चर्चित और तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 40 बड़ी वैश्विक कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर चुकी हैं। इनमें Google की पैरेंट कंपनी Alphabet सबसे आगे है जिसने 100 पब्लिक कंपनियों में पैसा लगाया है। सिर्फ Blockchain से जुड़ी चार कंपनियों में ही उसका निवेश लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का है।

दुनिया की बड़ी कंपनियां तेजी से Blockchain में निवेश कर रही हैं। Google, JP Morgan और BlackRock जैसी दिग्गज कंपनियां अरबों डॉलर लगा चुकी हैं।

इन कंपनियों नें किया इन्वेस्टमेंट

इसी तरह BlackRock और JPMorgan जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी लगभग 1 बिलियन डॉलर Blockchain सेक्टर में लगाए हैं। इनके अलावा Morgan Stanley, Samsung, Citi, LG, Wells Fargo, Commonwealth Bank, Goldman Sachs, PayPal और Microsoft भी इस क्षेत्र में या तो सीधे इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं या फिर साझेदारी कर चुके हैं।

Read more: Fidelity के क्रिप्टो फंड ने चुपचाप बटोरे 200 मिलियन डॉलर

क्या है Blockchain?

Blockchain को एक डिस्ट्रीब्यूटेड डाटाबेस कहा जाता है जो कंप्यूटर नेटवर्क्स पर चलता है। इसमें डाटा एक बार दर्ज हो जाने के बाद बदला नहीं जा सकता और हर यूजर के लिए पारदर्शी रहता है। यही वजह है कि यह तकनीक वित्तीय लेन-देन और रिकॉर्ड रखने का सबसे सुरक्षित तरीका मानी जा रही है।

अगर लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो Blockchain इंडस्ट्री में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा साफ दिखाई देता है। Coinbase Global की मार्केट कैप लगभग 76 बिलियन डॉलर, जबकि New Holdings की वैल्यू करीब 58.6 बिलियन डॉलर है। वहीं, Strategy Inc. लगभग 106 बिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यू रखती है। इनके अलावा Core Scientific Inc. और MARA Holdings की वैल्यू 4.2 बिलियन डॉलर और 5.6 बिलियन डॉलर है।

READ MORE: Penske Media ने Google पर किया केस, लगाया गंभीर आरोप

Blockdata का अनुमान है कि फिलहाल 35 से ज्यादा कंपनियों की मार्केट वैल्यू करोड़ों और अरबों डॉलर में है, जो इस टेक्नोलॉजी के भविष्य को बेहद मजबूत बनाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

भारत में Wi-Fi 6E और 7 के लिए लंबा होने वाला है इंतजार
Previous Story

भारत में Wi-Fi 6E और 7 के लिए लंबा होने वाला है इंतजार

भारत अपनाएगा वैश्विक AI नियम, नैतिक उपयोग पर होगा सख्त फोकस
Next Story

भारत अपनाएगा वैश्विक AI नियम, नैतिक उपयोग पर होगा सख्त फोकस

Latest from Cryptocurrency

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss