Binance US: क्या अमेरिका का क्रिप्टो बाजार फिर से बदलने वाला है? Binance.US ने अब बड़ी वापसी का संकेत दिया है। करीब दो साल तक नियामकीय चुनौतियों का सामना करने के बाद कंपनी ने साफ किया है कि उसका लक्ष्य अमेरिकी बाजार में अपनी पुरानी पहचान हासिल करना है। एक्सचेंज कम ट्रेडिंग फीस, बेहतर लिक्विडिटी और नए रेगुलेटेड प्रोडक्ट्स के ज़रिए ग्राहकों को वापस पाने की तैयारी कर रहा है।
Binance.US ने अमेरिका में बड़ी वापसी की तैयारी शुरू की, जानिए कम फीस, नए फीचर्स और Coinbase-Kraken को चुनौती देने की पूरी योजना।
‘अब रिकवरी पर पूरा फोकस’
Binance.US के CEO ब्रायन श्रोडर ने कहा कि पिछले दो साल कंपनी के लिए ‘हाइबरनेशन’ (सुप्तावस्था) जैसे थे। अब एक्सचेंज एक ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है जिससे वह एक बार फिर तेज़ी से अपने कारोबार का विस्तार कर सके। उनका दावा है कि Binance.US एक समय अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी रखता था और कंपनी उसी स्तर तक फिर पहुंचना चाहती है। ग्रेगरी ने यह भी कहा कि Binance.US, Binance.com से अलग इकाई है। दोनों एक ही ब्रांड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अमेरिका में Binance.US अपने अलग लाइसेंस और नियमों के तहत काम करता है।
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाए नए कदम
कंपनी ने भरोसा मज़बूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। मई में, Binance.US ने ‘ब्लॉकवर्क्स ट्रांसपेरेंसी अलायंस’ (Blockworks Transparency Alliance) में शामिल होकर निवेशकों के लिए जानकारी को ज़्यादा पारदर्शी बनाने की पहल की। इसके तहत Token Transparency Framework (TTF) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स की जानकारी एक समान तरीके से साझा की जा सके। कंपनी का मानना है कि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता मजबूत होगी।
READ MORE: एरिक ट्रंप का दांव फेल, परिवार के डूबे 5700 करोड़
लगभग जीरो फीस से बाजार में बढ़ेगी टक्कर
Binance.US अब खुद को अमेरिका का सबसे कम लागत वाला स्पॉट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने 0% मेकर फीस और सिर्फ 2 बेसिस प्वाइंट टेकर फीस लागू की है। CEO के मुताबिक, कम फीस के साथ कंपनी डिजिटल एसेट कस्टडी जैसी सेवाओं से कमाई बढ़ाने की योजना बना रही है। साथ ही पुराने ग्राहकों से संपर्क कर उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं ताकि प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाया जा सके।
डेरिवेटिव्स और फ्यूचर्स बाजार में भी एंट्री की तैयारी
Binance.US केवल स्पॉट ट्रेडिंग तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी भविष्य में रेगुलेटेड डेरिवेटिव्स, परपेचुअल फ्यूचर्स और प्रेडिक्शन मार्केट जैसे नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अलग-अलग राज्य और संघीय स्तर पर जरूरी मंजूरियों की प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे अमेरिकी नियम स्पष्ट होंगे, नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे जाएंगे।
READ MORE: US सरकार ने Coinbase भेजे 288 मिलियन डॉलर के Bitcoin, Ether
Binance.US अब US क्रिप्टो मार्केट में ज़बरदस्त वापसी की तैयारी कर रही है। कंपनी कम फ़ीस, ज़्यादा पारदर्शिता और नए इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के ज़रिए Coinbase और Kraken जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की रणनीति पर काम कर रही है।
