AI.com का धमाकेदार सुपर बाउल डेब्यू, क्या है ये नया प्लेटफॉर्म?

5 mins read
160 views
February 9, 2026

AI.com Platform: सुपर बाउल के दौरान दिखाई गई एक AI ऐड ने इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। यह ऐड AI.com  नाम की नई AI प्लेटफॉर्म का था, जिसके मालिक क्रिस मार्शालेक हैं, जो Crypto.com के सह-संस्थापक और CEO भी हैं।

सुपर बाउल के दौरान लॉन्च हुए AI.com प्लेटफॉर्म को भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश का सामना करना पड़ा। यह डोमेन Crypto.com के सीईओ क्रिस मार्शालेक का है और इसका लक्ष्य AGI के विकास को तेज करना है।

AI.com को आधिकारिक रूप से 8 फरवरी को लॉन्च किया गया था। सुपर बाउल 60 के चौथे क्वार्टर में दिखाए गए 30 सेकंड के ऐड में चमकते हुए गोले आपस में टकराते हैं और आखिर में AI.com का लोगो दिखाई देता है। इसके बाद स्क्रीन पर मैसेज आता है ‘AGI is coming’। दर्शकों से वेबसाइट पर जाकर अपना पर्सनल यूजरनेम या हैंडल लेने को कहा गया।

ऐड के आखिर में AI.com/Sam, Mark और एलन मस्क जैसे यूजरनेम फ्लैश हुए। यह इशारा दुनिया के बड़े AI और टेक सीईओ की तरफ माना गया है, लेकिन असली ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ। सुपर बाउल के तुरंत बाद इतनी ज्यादा ट्रैफिक वेबसाइट पर पहुंची कि AI.com क्रैश हो गई।

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जताई। इस पर मार्शालेक ने X पर लिखा कि ट्रैफिक का स्तर पागलपन जैसा था। हमने स्केल के लिए तैयारी की थी, लेकिन इतनी नहीं।

READ MORE: भारत-रूस तेल विवाद पर भड़के नवारो, एलन मस्क ने X पर दिया बड़ा बयान

AI.com क्या है और इसका मालिक कौन है?

AI.com डोमेन नया नहीं है। यह नाम 1993 से इंटरनेट पर मौजूद बताया जाता है। जेनरेटिव AI के शुरुआती दौर में यह वेबसाइट ChatGPT और Gemini जैसे प्लेटफॉर्म पर रीडायरेक्ट करती थी। हालांकि, क्रिस मार्शालेक ने इस डोमेन को अप्रैल में 70 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उन्होंने X पर बताया कि तब से वे अपनी टीम को लगातार बढ़ा रहे हैं।

डोमेन ब्रोकर लैरी फिशर के लिंक्डइन पोस्ट के मुताबिक, यह अब तक की सबसे महंगी डोमेन डील मानी जा रही है, जो Voice.com की पिछली रिकॉर्ड डील से भी दोगुनी है।

READ MORE: एलन मस्क के ट्वीट के बाद Netflix सब्सक्रिप्शन में बंपर कैंसिलेशन

कंपनी का मकसद क्या है?

AI.com की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का मिशन AGI के आगमन को तेज करना है। इसके लिए वे ऐसे विकेंद्रीकृत नेटवर्क पर काम कर रहे हैं, जहां स्वायत्त और खुद को बेहतर बनाने वाले AI एजेंट्स असली दुनिया के काम कर सकें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

क्वालकॉम टीम ने पूरा किया 2nm चिप टेप-आउट

Crypto.com ने 70 मिलियन डॉलर में खरीदा AI.com
Next Story

Crypto.com ने 70 मिलियन डॉलर में खरीदा AI.com, क्या है रणनीति?

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss