Gurugram के स्टार्टअप में WhatsApp पर कर्मचारी को निकालने का मामला वाय

WhatsApp मैसेज से नौकरी खत्म, स्टार्टअप फाउंडर पर फूटा गुस्सा!

5 mins read
180 views
April 10, 2026

WhatsApp firing controversy:  गुरूग्राम की एक स्टार्टअप से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कंपनी के फाउंडर Nikhil Rana ने WhatsApp पर मैसेज कर अपने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। जिसका इंटरनेट पर जमकर विरोध हो रहा है। इससे प्रोफेशनल एथिक्स पर सवाल खड़ा हो गया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Employee firing controversy: WhatsApp पर अचानक नौकरी से निकाले जाने पर सोशल मीडिया में बवाल। जानिए लोगों ने क्या-क्या दी प्रतिक्रियाएं।

नो नोटिस पीरीयड की सोच ने बढ़ाया विवाद

इस घटना के बाद निखिल राणा ने अपने विचार खुलकर साझा किए हैं। उन्होंने वर्तमान नोटिस पीरियड को फॉर्मेलिटी और समय का बर्बादी करार दिया है। कहते हैं हमें बिना नोटिस पीरियड वाली पॉलिसी पर विश्वास हैय़  उनका कहना है कि स्टार्टअप में उन लोगों की जरूरत होती है जो तुरंत जिम्मेदारी को उठाए। हर परिस्थिति में कंपनी के साथ रहे। लेकिन अब उनकी इसी सोच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उक्त बातें The 15  चलानेवाले निखिल राणा ने अपने LinkedIn पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

READ MORE- ChatGPT से पहले Google का AI तैयार, जानें क्यों रोका लॉन्च?

छोटी नोटिस अनुपस्थिति बनी बड़ी वजह

दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक कर्मचारी ने एक इवेंट में शामिल होने में असमर्थता जताई। लेकिन कर्मचारी ने कहा कि अगर मैं दूर से कोई मदद कर सकूं तो बताना। साथी ही, उस कर्मचारी ने सोमवार तक पूरे काम कर दे देने की भरोसा भी दिया।। बावजूद निखिल राणा ने बिना किसी चर्चा के सीधे उसे नौकरी से निकाल दिया। उनका यह निर्णय कई लोगों को बहुत खराव लगा और इससे जल्दीबाजी में लिया गया फैसला लगा।

READ MORE- Nvidia-Google का दबदबा खत्म करेगा Anthropic? बड़ा दांव खेलने की तैयारी

लोगों ने कहा हमेशा काम के लिए AI बना है इंसान नहीं

जिसपर राणा ने बस दो शब्द में जबाव दिया, छोड़ दो। और लिखा तुम्हें नौकरी से निकाला जाता है। आज को अपना आखिरी दिन मानो। धन्यवाद। जिसके बाद तो मानिए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों का गूस्सा फूट पड़ा। इसे एक खराब वर्क कल्चर करार दिया। तो किसी ने यह भी लिख दिया है कि हमेशा उपलब्ध रहने के लिए Artificial Intelligence बना है इंसान नहीं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss