भारत-रूस तेल विवाद पर भड़के नवारो, एलन मस्क ने X पर दिया बड़ा बयान

भारत-रूस तेल विवाद पर भड़के नवारो, एलन मस्क ने X पर दिया बड़ा बयान

5 mins read
952 views
September 9, 2025

Elon Musk India Oil Dispute: Tesla और SpaceX के सीईओ एलन मस्क और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो के बीच X पर तीखा विवाद देखने को मिला। मामला भारत की रूस से तेल खरीद से जुड़ा है जिस पर नवारो ने आपत्ति जताई। 

एलन मस्क और अमेरिकी सलाहकार पीटर नवरो में भारत की रूस से तेल खरीद को लेकर विवाद छिड़ा। मस्क ने कहा X पर लोग खुद तय करते हैं नैरेटिव। जानें पूरी खबर। 

भारत रूस से तेल खरीदकर लाभ कमा रहा 

पीटर नवारो ने पोस्ट कर आरोप लगाया है कि भारत रूस से तेल खरीदकर केवल लाभ कमा रहा है। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध से पहले भारत ऐसा नहीं करता था और भारतीय सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि भारत की इस नीति से यूक्रेनियों की जान जा रही है और अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं। 

READ MORE: CoinDCX ने जारी किया रिपोर्ट, 109% ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल 

पीटर नवारो की पोस्ट पर X का Community Notes फीचर सक्रिय हुआ और इसे भ्रामक करार दिया। नोट्स में कहा गया कि भारत की ऊर्जा खरीद अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत आती है और यह उसकी संप्रभुता का अधिकार है। इसी के बाद नवारो ने मस्क पर निशाना साधते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म पर गलत नोट्स डाले जा रहे हैं और भारतीय लॉबी अमेरिकी बहस को प्रभावित कर रही है।  

Grok फैक्ट चेकिंग करता है 

एलन मस्क ने पलटवार करते हुए जवाब दिया कि इस प्लेटफॉर्म पर लोग खुद तय करते हैं कि नैरेटिव क्या होगा। यहां हर पक्ष की बात सुनी जाती है। Community Notes सभी पर लागू होता है कोई अपवाद नहीं। इसका डेटा और कोड सार्वजनिक है और Grok अतिरिक्त फैक्ट चेकिंग करता है।  

READ MORE: SpaceX ने आखिरी मिनट पर क्यों रोका Starship का टेस्ट 

भारत सरकार ने भी नवारो के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही फैसले लेता है। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब भारत-अमेरिका संबंधों को खास साझेदारी बताया जा रहा है और दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

नेपाल सरकार का TikTok प्यार! क्यों बैन से बचा चीनी ऐप?
Previous Story

नेपाल सरकार का TikTok प्यार! क्यों बैन से बचा चीनी ऐप?

अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, सेमीकंडक्टर से बदल जाएगा भारत का फ्यूचर
Next Story

अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, सेमीकंडक्टर से बदल जाएगा भारत का फ्यूचर

Latest from World

Don't Miss