CNG के बढ़े दाम ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, नया रेट लागू

CNG के बढ़े दाम ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, नया रेट लागू

4 mins read
146 views
May 14, 2026

CNG Price Hike: मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी (CNG Price Hike) का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। Mahanagar Gas Limited (MGL) ने CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। अब मुंबई में CNG की कीमतें बढ़ने (Mumbai CNG Price Hike) के बाद CNG का नया रेट 84 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि पहले यह 82 रुपये प्रति किलो था। नई कीमतें आधी रात से लागू हो चुकी हैं।

मुंबई में CNG फिर महंगी हो गई है। MGL ने CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी है, जानिए नया रेट क्या है?

किन इलाकों में लागू हुआ नया रेट?

यह बढ़ी हुई कीमत मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (Mumbai Metropolitan Region) के दूसरे इलाकों में लागू की गई है। MGL CNG की आज की कीमत (MGL CNG Price Today) बढ़ने की वजह कंपनी ने बढ़ती लागत और मौजूदा बाजार हालात को बताया है।

क्यों महंगी हुई CNG?

कंपनी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार (Global Energy Market) पर पड़ा है। इससे ईंधन (Fuel) खरीदने की लागत बढ़ी है, जिसके कारण कीमतों में बदलाव करना पड़ा। इसका असर भारत में CNG की कीमत (CNG Price in India) पर भी देखने को मिल सकता है, खासकर बड़े शहरों में।

READ MORE: सभी यूजर्स के लिए FREE हुआ Google Gemini 2.5, जाने कैसे

ऑटो चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग की

CNG महंगी होने के बाद ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि बार-बार ईंधन (Fuel Price) महंगा होने से कमाई पर असर पड़ रहा है। यूनियनों ने ऑटो के न्यूनतम किराए में कम से कम 1 रुपये बढ़ाने की मांग की है।

READ MORE: AI पर भारत का नया मॉडल: कम नियम, ज्यादा इनोवेशन

CNG vs Petrol Price में क्या फर्क?

CNG बनाम पेट्रोल की कीमत (CNG vs Petrol Price) की तुलना में CNG अभी भी सस्ता विकल्प माना जाता है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों की चिंता बढ़ रही है। अगर यही स्थिति जारी रही, तो आने वाले समय में यात्रियों को भी ज्यादा किराया देना पड़ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss