AI पर भारत का नया मॉडल: कम नियम, ज्यादा इनोवेशन

AI पर भारत का नया मॉडल: कम नियम, ज्यादा इनोवेशन

6 mins read
1K views
November 5, 2025

MeitY AI Report: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 5 नवंबर को AI Governance Report जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत आने वाले समय में AI को कैसे इस्तेमाल करेगा और उसके लिए किस तरह की नीतियां बनाई जाएंगी। रिपोर्ट लॉन्च करते समय MeitY के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि सरकार AI को लेकर बहुत सोच-समझकर कदम उठा रही है।

सरकार की नई गवर्नेंस रिपोर्ट में डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किलिंग और जोखिम नियंत्रण के स्पष्ट दिशा-निर्देश, सुरक्षित और जिम्मेदार तकनीक उपयोग पर बड़ा जोर

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह है कि AI तकनीक को बढ़ावा दिया जाए, ताकि नए और बड़े इनोवेशन सामने आएं। इसलिए शुरुआत में सरकार सख्त नियम या प्रतिबंध नहीं लगाएगी। इसके बजाय पहले उद्योग, विशेषज्ञों और आम लोगों से व्यापक चर्चा की जाएगी।

Deepfake का उदाहरण

कृष्णन ने Deepfake का उदाहरण देते हुए कहा कि इस समय सरकार हल्के नियम अपना रही है। जैसे कि अगर कोई कंटेंट AI से बनाया गया है तो उस पर लेबलिंग जरूरी है, ताकि लोग पहचान सकें कि यह असली नहीं है। सरकार नहीं चाहती कि नियम इतने सख्त हों कि इनोवेशन पर रोक लग जाए।

READ MORE: SBI ने लोगों को किया अलर्ट, Deepfake Videos बनाकर मांग रहे पैसे

रिपोर्ट के 6 मुख्य फोकस पॉइंट

AI Governance Report में भारत की AI योजना 6 बड़े क्षेत्रों पर आधारित है।

  • इन्फ्रास्ट्रक्चर: डेटा, कंप्यूटिंग सर्वर और डिजिटल सुविधाओं को और मजबूत बनाया जाएगा।
  • कौशल और शिक्षा: छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों को AI की समझ और ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • नीतियां और नियम: नए कानून तब बनाए जाएंगे जब जरूरत होगी, अभी मौजूदा कानूनों से ही नियंत्रण किया जाएगा।
  • जोखिम नियंत्रण: AI के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए एक रिस्क असेसमेंट फ्रेमवर्क और रिपोर्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा।
  • जिम्मेदारी और जवाबदेही: AI कंपनियों को पारदर्शिता और शिकायत समाधान के नियमों का पालन करना होगा।
  • नई संस्थाएं : एआई से जुड़े निर्णयों और सुरक्षा के लिए AI Governance Group (AIGG), Technology & Policy Expert Committee (TPEC) और AI Safety Institute (AISI) बनाए जाएंगे।

READ MORE: AI Deepfake बढ़ा रहा राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा, जानें इसेसे बचाव के तरीके

आगे क्या होगा?

रिपोर्ट के आधार पर सरकार एक चरणबद्ध एक्शन प्लान लागू करेगी। इसमें AI सिस्टम की टेस्टिंग, सुरक्षा फ्रेमवर्क बनाना और AI को भारत की डिजिटल सेवाओं जैसे UPI और DigiLocker में और बेहतर तरीके से शामिल करना शामिल है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google Chrome यूजर्स पर बड़ा खतरा, सरकार ने जारी की हाई-रिस्क चेतावनी!
Previous Story

Google Chrome यूजर्स पर बड़ा खतरा, सरकार ने जारी की हाई-रिस्क चेतावनी!

Next Story

इलेक्ट्रिक गाड़ियां हुई अब और स्मार्ट, खुद होगी चार्ज

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss