सभी यूजर्स के लिए FREE हुआ Google Gemini 2.5, जाने कैसे

सभी यूजर्स के लिए FREE हुआ Google Gemini 2.5, जाने कैसे

5 mins read
2K views
June 18, 2025

Google का यह कदम टेक्नोलॉजी को आम लोगों के और करीब लाता है। अब आपको भारी-भरकम टूल्स या महंगे सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं। 

Google Gemini 2.5: Google ने AI की दुनिया में बड़ी छलांग लगाई है। उसका पावरफुल AI सिस्टम Gemini 2.5 हर किसी के लिए मौजूद है और वो भी बिल्कुल मुफ्त। पहले यह सुविधा सिर्फ चुनिंदा यूजर्स को ही मिलती थी, लेकिन अब आम यूजर भी इसे यूज कर सकते हैं। इस नए अपडेट में Google ने Gemini 2.5 Pro, Gemini 2.5 Flash और Gemini 2.5 Flash-Lite लॉन्च किए हैं। 

FREE में Gemini 2.5 Pro स्मार्ट और समझदार AI  

Gemini 2.5 Pro को Google ने अपना सबसे सोचने वाला AI मॉडल बताया है। यानी कि यह कठिन और जटिल कामों को बहुत अच्छे से संभाल सकता है। अगर आप कोडिंग करते हैं, रिसर्च करते हैं, या भारी डेटा के साथ काम करते हैं, तो ये मॉडल आपके लिए परफेक्ट है। अभी तक ये सिर्फ पेड यूजर्स के लिए था, लेकिन अब फ्री यूजर्स भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

क्या-क्या मिलेगा 

  • Pro यूजर्स को मिलते हैं 100 प्रॉम्प्ट्स हर दिन। 
  • Ultra यूजर्स को इससे भी ज़्यादा लिमिट मिलती है। 
  • फ्री यूजर्स को भी बेसिक एक्सेस मिल रही है बिना कोई चार्ज दिए। 

Gemini 2.5 Flash जल्दी और हल्के कामों के लिए बेस्ट 

अगर आपको रोजमर्रा के छोटे, लेकिन बार-बार होने वाले काम जैसे चैट करना, टेक्स्ट तैयार करना, अनुवाद करना या जानकारी निकालनी होती है, तो Gemini 2.5 Flash आपके लिए एकदम सही है। यह बहुत तेजी से जवाब देता है। यह मॉडल उन यूजर्स के लिए है, जो समय की बचत करना चाहते हैं और फटाफट काम निपटाना चाहते हैं। 

Gemini 2.5 Flash-Lite सबसे तेज और सस्ता AI 

Google ने Gemini 2.5 Flash-Lite नाम से एक और नया मॉडल पेश किया है। यह अब तक का सबसे हल्का, तेज और सस्ता AI मॉडल है। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें तेज जवाब चाहिए। जैसे कि  

लाइव ट्रांसलेशन, मैथ्स और साइंस के सवाल, कोडिंग के छोटे-छोटे काम और टेक्स्ट क्लासिफिकेशन। इसमें Google search से कनेक्टिविटी, मल्टीमॉडल सपोर्ट और स्मार्ट सजेशन जैसे शानदार फीचर्स भी हैं। 

Gemini में अब दिखेगा नया इंटरफेस 

अब जब आप Gemini ऐप या वेबसाइट खोलेंगे, तो आपको सीधे तीन मॉडल्स मिलेंगे। इनमें Gemini 2.5 Flash, Gemini 2.5 Pro और Personalisation Preview शामिल है। अब Preview टैग हट चुके हैं, यानी ये मॉडल्स अब पूरी तरह से स्टेबल और भरोसेमंद हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil
Previous Story

MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil

BBVA ने बदली रणनीति! अमीर ग्राहकों को क्रिप्टो में निवेश की सलाह
Next Story

BBVA ने बदली रणनीति! अमीर ग्राहकों को क्रिप्टो में निवेश की सलाह

Latest from Tech News

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss