ट्रंप के चेतावनी गिरा बाजार, क्रिप्टो निवेशकों की बढ़ी चिंता!

ट्रंप के चेतावनी गिरा बाजार, क्रिप्टो निवेशकों की बढ़ी चिंता!

6 mins read
91 views
April 7, 2026

Crypto Market Falls: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर क्रिप्टो मार्केट पर दिखने लगा है। हालात में भी फिलहाल सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बाद तो और ही अनिश्चितता बनी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा है कि जंग रोकने के लिए ईरान के प्रस्ताव नाकाफी है। जिसके बाद क्रिप्टो मार्केट 2 प्रतिशत गिरकर 2.42 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर Strait of Hormuz नहीं खोला गया तो, अब उनके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए जाएँगे। जिसका असर बाजार पर भी दिखा है।

Strait of Hormuz विवाद के बीच क्रिप्टो मार्केट डगमगाया, Bitcoin और Ethereum में गिरावट दर्ज..जानें गिरावट के पीछ क्या वजह कैसे सुधरेंगे हालात।

तेल संकट से बढ़ा दबाव

उनका कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव दिया लेकिन अच्छा नहीं है। लेकिन बातचीत अभी भी जारी है। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़  वैश्विक तेल सप्लाई का महत्वपूर्ण मार्ग है। इससे तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं और बेकाबू महंगाई का डर फैल गया। निवेशक अब खतरा मोल लेने से बच रहे हैं जिसका असर अब क्रिप्टो और पारंपरिक बाजारों पर दिखने लगा है। दोनों बाज़ारों को नुकसान पहुँच रहा है।

45 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव रहा बेअसर

उधर ट्रंप ने एकबार फिर कहा है जब तक ईरान स्ट्रेट को फिर से खोलने और इस क्षेत्र में मुक्त व्यापार की अनुमति देने वाले किसी समझौते को स्वीकार नहीं कर लेता। उनके महत्वपूर्ण ढांचे पर हमले करने समय सीमा लागू रहेगा। बीच में 45 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन ईरान ने मानने से इंकार कर दिया।

READ MOREसेमीकंडक्टर वॉर में चीन के निशाने पर ताइवान, बढ़ा हाइब्रिड खतरा!

हमले जारी रहने की बात फिर गिरा बाजार

सके बाद से क्रिप्टो मार्केट 2.47 ट्रिलियन डॉलर के शिखर पर पहुँच गया। जब पहली बार ऐसी खबरें सामने आईं कि ईरान युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। Bitcoin 70000 डॉलर पर पहुंच गई थी। फिर बाद में नीचे आया। लेकिन जैसे ही ट्रंप ने हमले जारी रहने की बात की तो बाजार एकबार फिर गिरकर 2.43 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले दिन हुई कुछ बढ़त खत्म हो गई। क्योंकि निवेशकों ने अपना मुनाफ़ा निकाल लिया।

READ MORE–  Bitcoin ETF में जबरदस्त निवेश, फरवरी के बाद सबसे बड़ा उछाल

Bitcoin का असर अन्य क्रिप्टो संपत्ति पर

Bitcoin, जो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एसेट है जिसका असर अब दूसरी क्रिप्टो एसेट्स पर रहा है। Ethereum, BNB,XRP, Solana में गिरावट आई। अब निवेशकों की दिलचस्पी तभी बढ़ेगी जब जंग पर रोक की खबर आएगी। यानी तनाव कम होने पर बाजार में रौनक लौट सकती है। अगर नहीं तो फिर निवेशक किसी सुरक्षित विकल्प की तरफ जा सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

सेमीकंडक्टर वॉर में चीन के निशाने पर ताइवान, बढ़ा हाइब्रिड खतरा!
Previous Story

सेमीकंडक्टर वॉर में चीन के निशाने पर ताइवान, बढ़ा हाइब्रिड खतरा!

गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी! Infinix Note 60 Pro का लॉन्च डेट कंफर्म!
Next Story

गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी! Infinix Note 60 Pro का लॉन्च डेट कंफर्म!

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss