Elon Musk लॉन्च कर रहे X Money

Elon Musk लॉन्च कर रहे X Money, अब X पर सारे पेमेंट

6 mins read
2 views
March 11, 2026

Elon Musk X Money: टेक दुनिया के बड़े नाम एलन मस्क ने बताया है कि X पर X Money अगले महीने से शुरुआती तौर पर लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह कदम मस्क की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसमें वह X को एक ‘Everything App’ बनाना चाहते हैं। उनका मकसद है कि एक ही ऐप में सोशल मीडिया, मैसेज, वीडियो, पोस्ट और पैसे से जुड़े काम सब कुछ किया जा सके।

X प्लेटफॉर्म जल्द X Money फीचर शुरू करने की तैयारी में है, इस डिजिटल वॉलेट से यूजर बैंक अकाउंट जोड़कर सीधे ऐप के अंदर पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे और कई नई पेमेंट सुविधाएं मिल सकती हैं।

क्या है X Money?

X Money एक तरह का डिजिटल वॉलेट होगा, जो सीधे X ऐप के अंदर ही काम करेगा। इसकी मदद से यूजर ऐप छोड़े बिना ही पैसे भेज सकेंगे, पैसे ले सकेंगे और कई तरह के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। अभी आम तौर पर लोगों को पैसे भेजने के लिए अलग-अलग पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन X Money आने के बाद यूजर्स पोस्ट देखते हुए या चैट करते समय भी सीधे पैसे भेज सकेंगे। अगर यह फीचर पूरी तरह लॉन्च हो जाता है, तो इसमें पीयर-टू-पीयर पेमेंट की सुविधा भी मिल सकती है।

READ MORE: Starlink फोन की अफवाहों पर मस्क का बड़ा खुलासा

X Money कैसे करेगा काम?

मस्क के मुताबिक, यह फीचर X ऐप में वॉलेट टैब के रूप में दिखाई देगा। यहां यूजर अपने पैसे, ट्रांजैक्शन और बैलेंस को आसानी से देख और मैनेज कर पाएंगे।

इसमें कई तरह की सुविधाएं मिलने की उम्मीद है

  • यूजर से यूजर पैसे भेजना
  • बैंक अकाउंट से कनेक्शन
  • वॉलेट में बैलेंस रखना
  • रिवॉर्ड और कैशबैक
  • डेबिट कार्ड की सुविधा
  • बैलेंस पर ब्याज

बताया जा रहा है कि यह सेवा अमेरिका के 40 से ज्यादा राज्यों में फाइनेंशियल लाइसेंस के तहत काम कर सकती है, जिससे प्लेटफॉर्म को कानूनी तरीके से पेमेंट प्रोसेस करने की अनुमति मिलेगी।

Visa के साथ साझेदारी

पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए X ने ग्लोबल पेमेंट कंपनी Visa के साथ साझेदारी की है। इससे प्लेटफॉर्म पर होने वाले ट्रांजैक्शन ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बन सकेंगे। बड़ी पेमेंट कंपनियों के साथ काम करने से X को नियमों और सिक्योरिटी से जुड़े जरूरी मानकों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

READ MORE: Anthropic के AI ने शेयर बाजार में मचाई तबाही, मस्क बने विजेता

X Money के लिए बढ़ रही टीम

इस नए पेमेंट सिस्टम को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी भी चल रही है। X Money प्रोजेक्ट से जुड़े ध्रुव बतुरा ने बताया कि कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए बैकएंड, एंड्रॉइड और वेब इंजीनियरों के साथ-साथ कई ऑपरेशनल पदों के लिए लोगों की भर्ती कर रही है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

चीन ने OpenClaw AI पर लगाया बैन
Previous Story

चीन ने OpenClaw AI पर लगाया बैन! जानिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम?

Latest from Business

Don't Miss