Google

मजेदार है Google का AI Whisk, इमेज से नई फोट बनाएगा

4 mins read
1.6K views
December 17, 2024

Google ने अपने AI नए टूल्स को लॉन्च किया है। ये नए टूल आपको बहुत फायदा पहुंचाएंगे। आप इनका इस्तेमाल कैसे करेंगे।

Google New AI Tool : Google ने OpenAI के Sora को टक्कर देने के लिए Veo 2 वीडियो जेनरेशन मॉडल पेश किया है। Veo AI मॉडल 4K तक रियलिस्टिक मोशन और हाई क्वालिटी वाला आउटपुट बना सकता है, जो AI वीडियो जनरेटर प्लेटफॉर्म से काफी अच्छा है। इसके अलावा Google ने एक नया Imagen 3 वर्जन और कई विजुअल से एक सिंगल इमेज बनाने के लिए एक नया Whisk मॉडल का भी ऐलान किया है।

ये हैं Google के नए AI टूल्स

Google ने Veo 2, Imagen 3 और Whisk AI मॉडल लॉन्च किए हैं। इसके अलावा Google ने Veo 2 का इस्तेमाल करके बनाए गए शॉर्ट वीडियो क्लिप की एक सीरीज भी शेयर की है, जिससे पता चलता है कि यह प्लैटफॉर्म जानवरों और खाने के हाइपर-रियलिस्टिक वीडियो बना सकता है। इसमें आप 8 सेकंड की ह्यूमन एनिमेटेड क्लिप भी देख सकते हैं।

Google के मुताबिक, Veo 2 पॉपुलर वीडियो जेनरेशन प्लेटफॉर्म से अच्छा परफॉर्म कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अपने कंपीटीटर का नाम नहीं बताया है, लेकिन यह OpenAI के Sora को कड़ी टक्कर दे सकता है।

क्या है Google का Whisk AI टूल

कंपनी का नया Whisk AI मॉडल Google Labs का नया एक्सपेरिमेंट बताया जा रहा है। यह शब्दों की जगह फोटो प्रॉम्प्ट स्वीकार करता है। यानी कि आप इसमें एक साथ कई फोटो प्रॉम्प्ट के तौर पर दे सकते हैं फिर यह इन सभी फोटो को मिलाकर एक नई इमेज तैयार करेगा। फोटो अपलोड करने के लिए आपको 3 से 4 बॉक्स मिलते हैं, जिसमें सब्जेक्ट, सीन और स्टाइल शामिल होते हैं।

ऐसे करें नई इमेज तैयार

इमेज बनाने को लेकर कंफ्यूज न हों। यानी की आप ऐसे समझें- सब्जेक्ट बॉक्स में अपनी कोई भी फोटो अपलोड करें, सीन टूल में माउंटेन व्यू और स्टाइल बॉक्स में एनिमेटेड फोटो डालें। ये सभी फोटो अपलोड करने के बाद Whisk आपको नई फोटो बनाने में मदद करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI
Previous Story

Google को टक्कर देने आया ChatGPT Search, यूजर्स कर सकेंगे यूज

SBI
Next Story

SBI ने लोगों को किया Alert, जानें कैसे हो रही धोखाधड़ी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss