OpenAI Codex Micro: क्या OpenAI का पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट स्मार्टफोन होगा? पिछले कई महीनों से ऐसी चर्चा चल रही थी, लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है। OpenAI Codex Micro कंपनी का पहला हार्डवेयर डिवाइस बनने जा रहा है। यह कोई फोन या स्मार्टवॉच नहीं, बल्कि डेवलपर्स और प्रोग्रामर्स के लिए बनाया गया खास माइक्रो पैड है, जो कोडिंग को पहले से ज्यादा आसान और तेज बनाने का दावा करता है।
OpenAI का नया Codex Micro AI डिवाइस चर्चा में, इसमें मैकेनिकल स्विच, जॉयस्टिक और कस्टम शॉर्टकट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
OpenAI Codex Micro क्या है?
OpenAI ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित AI Engineer World Fair के दौरान Codex Micro की पहली झलक दिखाई। इस डिवाइस को एक्सेसरी बनाने वाली कंपनी Work Louder के साथ मिलकर तैयार किया गया है। Work Louder अपने मैकेनिकल कीबोर्ड और मैक्रो पैड के लिए जानी जाती है। Codex Micro को खास तौर पर OpenAI के AI कोडिंग टूल Codex के साथ इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मकसद डेवलपर्स को बार-बार माउस या कीबोर्ड पर निर्भर रहने से बचाना और उनके काम की रफ्तार बढ़ाना है।
READ MORE: Apple क्यों बढ़ा सकता है iPhone की कीमत?
क्या हैं Codex Micro की खासियतें?
रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस Work Louder के Creator Micro 2 जैसा दिखता है। इसमें कई उपयोगी कंट्रोल दिए गए हैं, जिनमें 13 मैकेनिकल स्विच, 1 जॉयस्टिक, 1 टच सेंसर और कस्टम शॉर्टकट और मैक्रो सेट करने की सुविधा शामिल हैं। इन फीचर्स की मदद से यूजर अलग-अलग कमांड को एक बटन से चला सकेंगे। इससे कोडिंग के दौरान बार-बार कॉपी-पेस्ट करने या कई विंडो बदलने की जरूरत कम होगी।
जॉनी आइव वाले AI प्रोजेक्ट से अलग है यह डिवाइस
OpenAI ने साफ किया है कि Codex Micro उन हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं है, जिन पर Apple के पूर्व चीफ डिजाइनर जॉनी आइव के साथ काम किया जा रहा है। OpenAI के प्रवक्ता डोमिनिक कुंडेल के अनुसार, यह डिवाइस केवल Codex उपयोगकर्ताओं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके सभी फीचर्स और तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है।
READ MORE: Apple के बाद क्या Samsung, Microsoft और Dell भी बढ़ाएंगे अपने दाम?
कब होगा लॉन्च?
OpenAI ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर Codex Micro का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस डिवाइस को 15 जुलाई 2026 को लॉन्च करेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इसकी बिक्री दुनियाभर में होगी या शुरुआत में कुछ चुनिंदा देशों तक सीमित रहेगी।
