OpenAI ने मस्क और उनकी AI कंपनी xAI पर आरोप लगाया कि उन्होंने जरूरी कानूनी दस्तावेज और जानकारी अदालत को नहीं दी।
OpenAI and Elon Musk Dispute: एलन मस्क और OpenAI के बीच चल रहे कानूनी विवाद में एक नया मोड़ आया है। मस्क के वकीलों ने अदालत में यह दावा किया है कि मस्क कंप्यूटर का यूज नहीं करते। वकील की तरफ से यह दावा सुनकर हर कोई चौंक गया, क्योंकि मस्क टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया में सबसे बड़ा नाम माने जाते हैं।
यह मामला तब उठाया गया जब OpenAI ने मस्क और उनकी AI कंपनी xAI पर आरोप लगाया कि उन्होंने जरूरी कानूनी डॉक्यूमेंट और इन्फोर्मेश कोर्ट को नहीं दी। इसक जवाब में मस्क के वकील ने कहा कि मस्क कंप्यूटर का यूज नहीं करते, इसलिए कंप्यूटर से जुड़ी कोई जानकारी देना संभव नहीं है।
मस्क के ट्वीट्स से खुली सच्चाई
इस दावे पर सवाल उठना लाजमी था, क्योंकि खुद मस्क ने सोशल मीडिया पर कई बार अपने कंप्यूटर यूज करने की बात कही है। दिसंबर 2024 में मस्क ने X से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने लैपटॉप की फोटो डाली थी। लैपटॉप में एक बड़ा Dogecoin स्टिकर लगा था। उस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वह Starlink की नई स्ट्रीमिंग सुविधा टेस्ट कर रहे थे और साथ ही गेम भी खेल रहे थे।
इसके बाद उन्होंने 1 जून 2025 की पोस्ट में अपने पुराने Gigabyte Aero लैपटॉप का जिक्र करते हुए कहा कि वह अभी भी उसी कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उस लैपटॉप पर जो Dogecoin स्टिकर है, वह उन्हें एक फैन ने गिफ्ट किया था।
मस्क ने नया लैपटॉप भी खरीदा
इतना ही नहीं, फरवरी 2024 में मस्क ने एक नया लैपटॉप खरीदा था। उस समय उन्होंने Microsoft की सेटअप प्रक्रिया पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने लिखा था कि यह बहुत झंझट भरी है क्योंकि यूजर्स को खाता बनाए बिना कंप्यूटर का उपयोग करना संभव नहीं है। उन्होंने Microsoft के CEO सत्या नडेला को टैग करके यह मुद्दा भी उठाया।
वकील के दावे पर उठे सवाल
अब सवाल यह उठता है कि जब मस्क खुद कंप्यूटर की फोटो शेयर कर चुके हैं और कंप्यूटर सेटअप की प्रक्रिया पर कमेंट कर चुके हैं, तो उनके वकील ने कोर्ट में यह बयान क्यों दिया कि मस्क कंप्यूटर का उपयोग नहीं करते? यह दावा अब काफी संदिग्ध माना जा रहा है।
मामला क्या है
एलन मस्क का कहना है कि OpenAI, जिसे उन्होंने नॉन प्रोफिटेबल संगठन के रूप में शुरू किया था, अब Microsoft के फायदे के लिए एक प्रोफिटेबल कंपनी में बदल दी गई है। मस्क ने आरोप लगाया है कि OpenAI अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है और अब सिर्फ व्यापारिक हितों के लिए काम कर रही है।