अमेरिका वीजा में दुश्मन बन सकता है आपका एक पोस्ट, जानें नया रूल

अमेरिका वीजा में दुश्मन बन सकता है आपका एक पोस्ट, जानें नया रूल

7 mins read
1.3K views
June 24, 2025

अब केवल आपके अच्छे ग्रेड और टेस्ट स्कोर से ही आपको वीजा नहीं मिलेगा, बल्कि आपकी ऑनलाइन इमेज भी उतनी ही जरूरी हो गई है।

America Visa New Rule: अगर आप अमेरिका जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपको सिर्फ अच्छे मार्क्स और डॉक्यूमेंट ही नहीं, बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ध्यान देना होगा। हाल ही में अमेरिका ने भारतीय स्टूडेंट्स के लिए स्टूडेंट वीजा प्रोसेस दोबारा शुरू की है, लेकिन इस बार वीजा के लिए नई शर्त भी जोड़ी गई है और ये शर्त है अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को पब्लिक रखना और जिनके सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है वह अपना अकाउंट खोल लें।

सोशल मीडिया को पब्लिक करना क्यों जरूरी?

अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास ने हाल ही में जानकारी दी है कि अब F, M और J वीजा के एप्लीकेंट्स को Facebook, X , Instagram, TikTok, LinkedIn आदि को पब्लिक रखना होगा। यानी की इन प्लेटफॉर्म्स पर आप जो भी पोस्ट लाइक या कमेंट करेंगे, वह अब अमेरिकी अधिकारी देख सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य वीजा प्रक्रिया को ट्रांसपेरेंसी और सुरक्षित बनाना है। इससे अमेरिका यह जांच सकेगा कि कोई छात्र अमेरिकी नीतियों, समाज या सुरक्षा के खिलाफ तो नहीं है।

कौन-कौन से वीजा इस नियम के तहत आएंगे?

  • F वीजा: जो छात्र यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ाई करने जा रहे हैं।
  • M वीजा: जो छात्र तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा लेना चाहते हैं।
  • J वीजा: जो सांस्कृतिक या शैक्षणिक एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

इन तीनों कैटेगरी के एप्लीकेंट्स को अब वीजा फॉर्म में अपनी सोशल मीडिया आईडी देनी होगी और यह वेरिफाइड करना होगा कि उनकी एक्टिविटी पब्लिक रूप से देखी जा सकें।

किन बातों की जांच की जाएगी?

अमेरिकी अधिकारी सोशल मीडिया पर यह जांच करेंगे कि आपने अमेरिका या उसके नागरिकों, सरकार या कानूनों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी तो नहीं की है। अगर आपके पोस्ट या एक्टिविटी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानी गईं, तो वीजा मिलने में दिक्कत हो सकती है।

ट्रंप प्रशासन की नीति का विस्तार

यह नियम पहले भी था, लेकिन अब इसे और सख्ती से लागू किया जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने पहले ही विदेशियों की कड़ी जांच की नीति शुरू की थी। बाइडन प्रशासन के समय में इस प्रोसेस में ढीलापन देखा गया था, लेकिन अब अमेरिका फिर से सख्ती की राह पर है। 2019 से ही अमेरिका वीजा एप्लीकेंट्स से सोशल मीडिया आईडी मांग रहा है, लेकिन अब इसका इस्तेमाल ज्यादा गंभीरता से किया जाएगा। अमेरिका का मानना है कि इससे वे लोग पकड़े जाएंगे जो वीजा सिस्टम का दुरुपयोग करना चाहते हैं या जो सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI विवाद में चौंकाने वाला दावा! क्या एलन मस्क नहीं चलाते कंप्यूटर?
Previous Story

OpenAI विवाद में चौंकाने वाला दावा! क्या एलन मस्क नहीं चलाते कंप्यूटर?

Google ने भारत में शुरू किया नया AI Mode फीचर
Next Story

Google ने भारत में शुरू किया नया AI Mode फीचर

Latest from Apps

Don't Miss