ट्रंप और मस्क की अनबन से क्या Starlink और Tesla पर पड़ेगा असर?

ट्रंप और मस्क की अनबन से क्या Starlink और Tesla पर पड़ेगा असर?

5 mins read
1.2K views
June 10, 2025

ट्रंप और मस्क के बीच अनबन के बावजूद Starlink की सेवा जारी रहेगी और Tesla भी अपनी अलग पहचान बनाए रखेगी

Trump and Musk: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क इन दिनों सुर्खियों में हैं क्योंकि दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है। हाल ही में दोनों के कुछ बयान सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि दोनों के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहे। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस अनबन का असर एलन मस्क की कंपनी Tesla और Starlink पर पड़ेगा?

ट्रंप का Starlink पर बयान

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने एक हालिया बयान में कहा कि उन्होंने अपनी Tesla कार बेच दी है। यानी कि वह अब Tesla का समर्थन नहीं कर रहे हैं, लेकिन जब बात Starlink की आई, तो उनका रुख थोड़ा नरम नजर आया। ट्रंप ने साफ कहा कि वह व्हाइट हाउस में Starlink की सेवाएं बंद नहीं करेंगे, क्योंकि ये एक अच्छी और जरूरी सेवा है।

Starlink क्या है और कैसे काम करता है?

Starlink , एलन मस्क की कंपनी SpaceX की एक प्रोजेक्ट है, जो सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा प्रदान करती है। यह खासतौर पर उन इलाकों के लिए फायदेमंद है, जहां इंटरनेट ब्रॉडबैंड सेवा नहीं पहुंच पाती। Starlink ने अब तक करीब 3,000 से अधिक सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि वह कुल 30,000 सैटेलाइट लो-अर्थ ऑर्बिट में भेजे, ताकि हर कोने में इंटरनेट सेवा उपलब्ध हो सके।

इस सेवा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को एक Starlink किट खरीदनी होती है, जिसमें एक डिश, राउटर और जरूरी केबल्स होते हैं। यह डिश आसमान में मौजूद सैटेलाइट्स से सिग्नल पकड़ती है और उसे राउटर तक भेजती है, जिससे ग्राहक को तेज इंटरनेट मिलता है।

भारत में भी पहुंचेगा Starlink

भारत सरकार ने भी Starlink को देश में इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि जल्द ही भारत के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में भी तेज सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। इससे डिजिटल इंडिया अभियान को भी नई गति मिलेगी।

क्या अनबन से कंपनियों को होगा नुकसान?

Tesla का जहां तक सवाल है, एलन मस्क और ट्रंप के बीच की खटपट से यह ब्रांड थोड़ा प्रभावित हो सकता है। खासकर अमेरिका में ट्रंप समर्थक वर्ग Tesla से दूरी बना सकता है, लेकिन Starlink जैसी सेवा, जो ग्रामीण और जरूरतमंद इलाकों के लिए इंटरनेट की लाइफलाइन है, उस पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI Academy India लॉन्च, अब हर भारतीय सीखेगा AI
Previous Story

OpenAI Academy India लॉन्च, अब हर भारतीय सीखेगा AI

Lightchain AI: फोरम लॉन्च के साथ फाइनल स्टेज में निवेश का मौका!
Next Story

Lightchain AI: फोरम लॉन्च के साथ फाइनल स्टेज में निवेश का मौका!

Latest from Latest news

Don't Miss