ChatGPT को टक्कर देने आ रही है Apple की नई Siri

5 mins read
85 views
ChatGPT को टक्कर देने आ रही है Apple की नई Siri
January 7, 2026

Apple New Siri Update: Apple की वॉइस असिस्टेंट Siri वर्षों से आलोचनाओं के घेरे में रही है। जहां दूसरी कंपनियां अपने AI असिस्टेंट्स को इंसानी बातचीत के करीब ले जा चुकी हैं। वहीं Siri कई बार साधारण सवालों पर भी उलझती दिखी। अब Apple इस दूरी को खत्म करने जा रहा है। 2026 में Siri को उसका अब तक का सबसे बड़ा AI अपग्रेड लाने जा रही है। हलांकि, Siri के AI अपग्रेड की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। लेकिन अब लगभग तैयारी पूरी कर ली गई।

मार्च 2026: क्यों यही महीना सबसे अहम?

Apple के सॉफ्टवेयर रिलीज़ इतिहास को देखें तो एक दिलचस्प पैटर्न सामने आता है। बड़े iOS x.4 अपडेट अक्सर मार्च में ही आते हैं। इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि iOS 26.4 के साथ नई Siri मार्च 2026 में लॉन्च हो सकती है। लेकिन सबकुछ बीटा टेस्टिंग की गति ही फाइनल रिलीज़ तय करेगी।

बीटा अपडेट देगा असली संकेत

Apple जब भी किसी बड़े फीचर पर दांव लगाता है, तो उसका संकेत सबसे पहले बीटा वर्ज़न में मिलता है। अगर iOS 26.4 का पहला बीटा जनवरी में आता है। तो समझिए Siri का नया रूप जल्दी देखने को मिल सकती है। यही अगर बीटा फरवरी तक खिसकता है, तो लॉन्च मार्च अंतिम तक पहुंच सकती है।

READ MORE- Realme 16 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए जबरदस्त फीचर्स और कीमत यहां

पुरानी Siri खत्म, अब AI-बेस्ड सिस्टम

iOS 26.4 के साथ Siri का सबसे बड़ा बदलाव वर्षों पुरानी तकनीक को हटाकर LLM यानी Large Language Model आधारित सिस्टम लाना होगा। इसका सीधा असर यूज़र एक्सपीरियंस पर पड़ेगा। नई Siri सवालों को संदर्भ के साथ समझेगी। बातचीत को याद रख पाएगी। फिर यूजर्स के सवालों के संदर्भ को समझेंगी तब जाकर जवाब देगी।

READ MORE- Galaxy फोन वालों की लॉटरी! Samsung ने रोल आउट किया नया अपडेट…

वो फीचर्स जो Apple अब तक रोककर बैठा था

Apple ने कुछ ऐसे फीचर्स को जानबूझकर टाल दिया था। जिनमें नई AI Siri के बिना अधूरे साबित होते। अब यही फीचर्स इसकी सबसे बड़ी ताकत बनने वाले हैं। बिना टच किए ऐप्स चलाना, यूज़र की आदतों से सीखना, स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को समझना। ये फीचर्स Siri को ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स के करीब ले जाते हैं लेकिन Apple स्टाइल में।

अगर Apple अपनी बात पर खरा उतरता है, तो Siri सिर्फ बेहतर नहीं होगी। वह Apple की AI पहचान बन सकती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

cybersecurity
Previous Story

पेरिस कोर्ट में ब्रिगित मैक्रों साइबरबुलिंग मामले का अहम फैसला

Next Story

छोटी सी गलती… Google पर एलन मस्क ने कसा तंज

Latest from Artificial Intelligence

Google और Khan Academy का AI शिक्षा में नया बदलाव

Google और Khan Academy का AI शिक्षा में नया बदलाव

Khan Academy AI: Google ने हाल ही में Khan Academy के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसका उद्देश्य AI सहायता वाले लर्निंग टूल्स तैयार करना है, जो छात्रों और शिक्षकों दोनों की कक्षा में मदद करेंगे। इस साझेदारी की जानकारी इस साल ब्रिटिश Bett कॉन्फ्रेंस में दी गई है, जिसमें Google ने बताया है कि वह Gemini AI मॉडल्स को Khan Academy के लर्निंग प्लेटफॉर्म में शामिल करेगा।  Khan Academy में Google का Gemini AI शामिल, Writing और Reading Coach छात्रों की पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाएंगे।   शिक्षक की जगह नहीं, मदद के लिए AI  Google और Khan Academy का कहना है कि AI का मकसद शिक्षक की जगह लेना नहीं, बल्कि छात्रों की पढ़ाई में मदद करना है। इस साझेदारी का लक्ष्य खासतौर पर मिडल और हाई स्कूल के छात्रों की पढ़ाई और लेखन में कमियों को पूरा करना है।  छात्रों के सीखने के तरीके के अनुसार टूल्स  Google के अनुसार, प्रभावी AI लर्निंग साइंस पर बेस्ड होना चाहिए। Khan Academy के शिक्षकों का सालों का अनुभव AI टूल्स को छात्रों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार तैयार करने में इस्तेमाल किया गया है। स्कूलों ने खासतौर पर साक्षरता को बड़ी चुनौती बताया है और यह साझेदारी उसी समस्या को हल करने के लिए बनाई गई है।  AI से मार्गदर्शन  Khan Academy ने अपना नया Writing Coach पेश किया है, जो Gemini AI द्वारा संचालित है। यह टूल छात्रों के लिए निबंध नहीं लिखता, बल्कि उन्हें आउटलाइन बनाने, लेखन और संपादन करने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन करता है। इसका उद्देश्य छात्रों को सोचने और विचार व्यक्त करने की क्षमता देना है।  शिक्षक इसे पूर्ण इंटरएक्टिव मोड या केवल फीडबैक मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। टूल अमेरिका में कक्षा 7 से 12 के छात्रों के लिए उपलब्ध है और बीटा वर्जन कक्षा 5 और 6 के छात्रों के लिए भी है। यह persuasive writing, expository

Don't Miss