AI समिट में दिखा Indian Army की स्मार्ट टेक्नोलॉजी...दुनिया हैरान!

AI समिट में दिखा Indian Army की स्मार्ट टेक्नोलॉजी…दुनिया हैरान!

5 mins read
13 views
February 19, 2026

Indian Army AI systems:  राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे India AI Summit  2026 में Indian Army का AI तकनीक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सेना ने ऐसे कई स्वदेशी एआई समाधान पेश किए है जिनका उपयोग सैन्य और सिविल दोनों क्षेत्रों में किया जा सकता है। इस तकनीक के जरिए सेना यह संदेश देने की कोशिश की है कि Artificial Intelligence अब केवल युद्ध की रणनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिक सुरक्षा और डिजिटल आत्मनिर्भरता का भी अहम आधार बन रही है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

India AI Summit 2026 में आकर्षण का केंद्र बना इंडियन आर्मी का AI Examiner से लेकर PRAKSHEPAN तक Indian Army के स्वदेशी AI समाधान। पढ़ें खास विश्लेषण। 

स्मार्ट प्रशिक्षण और सटीक योजना

AI Examiner जैसे टूल प्रशिक्षण और मूल्यांकन प्रक्रिया को स्वचालित और पारदर्शी बनाते हैं। वहीं SAM-UN भू-स्थानिक डेटा के आधार पर मिशन प्लानिंग को अधिक सटीक प्रदान करता है। ये तकनीकें आपदा प्रबंधन और स्मार्ट सिटी सिस्टम में भी कारगर साबित हो सकती हैं।

सुरक्षित डेटा, सुरक्षित भविष्य

डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए EKAM नामक एयर-गैप्ड  AI प्लेटफॉर्म पेश किया गया। जो इंटरनेट से अलग रहकर सुरक्षित रूप से चैट, अनुवाद और दस्तावेज निर्माण जैसी सेवाएं देता है। वहीं PRAKSHEPAN प्रणाली प्राकृतिक आपदाओं का पहले से अनुमान लगाकर सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते तैयारी का अवसर देती है। साथ ही, साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में फेस रिकग्निशन, डीपफेक पहचान और एआई आधारित फायरवॉल जैसी तकनीकों ने भी कई बड़े संकेत दिए हैं।

READ MOREPerplexity ने छोड़ा AI विज्ञापन मॉडल, यूजर ट्रस्ट को दी प्राथमिकता

ऑपरेशनल दक्षता में नई ऊंचाई

रियल-टाइम टेलीमेट्री सिस्टम, ड्राइवर थकान पहचान उपकरण और एआई-सक्षम वाहन ट्रैकिंग जैसे समाधान ऑपरेशनल दक्षता को नई ऊंचाई देते हैं। इससे संसाधनों की निगरानी बेहतर होती है। साथ ही, खतरा भी कम होते हैं और निर्णय प्रक्रिया अधिक डेटा-आधारित बनती है।

READ MORE–  Gemini AI ने खोला राज, इस दिन होगा Google I/O 2026

इस प्रकार से देखें तो भारतीय सेना की यह पहल दर्शाती है कि भारत एक सुरक्षित, नेटवर्क-आधारित और एआई-संचालित भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जहां रक्षा और नागरिक विकास साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

perplexity-drops-ai-adv-strategy-over-user-trust
Previous Story

Perplexity ने छोड़ा AI विज्ञापन मॉडल, यूजर ट्रस्ट को दी प्राथमिकता

OpenAI का बेंगलुरु-मुंबई में नए ऑफिस, TCS से साझेदारी
Next Story

OpenAI का बेंगलुरु-मुंबई में नए ऑफिस, TCS से साझेदारी

Latest from Artificial Intelligence