Elon Musk AI Satellite: सोचिए आपका AI असिस्टेंट धरती पर नहीं, बल्कि 600 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट से चले और उसे बिजली सूरज से मिले। यह कल्पना नहीं Elon Musk ने आज यही ऐलान किया है। SpaceX IPO के Wall Street डेब्यू से ठीक पहले मस्क ने एक वीडियो जारी कर अंतरिक्ष में AI इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का पूरा खाका सामने रखा। इसमें AI1 Satellite, Gigasat फैक्ट्री और 119 अरब डॉलर का Terafab शामिल है।
एलन मस्क ने SpaceX की नई AI सैटेलाइट योजना का किया खुलासा, कंपनी अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की तैयारी कर रही है।
AI1 Satellite अंतरिक्ष का पहला AI Data Centre
SpaceX की इस महत्वाकांक्षी योजना का दिल AI1 Satellite है। यह कोई आम सैटेलाइट नहीं यह एक पूरा ऑर्बिटल AI Computing Unit होगा।
इसकी खासियतें
- 70 मीटर लंबे सोलर पैनल।
- 150 किलोवाट पीक पावर और 120 किलोवाट sustained computing।
- 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात।
- शुरुआत में NVIDIA के चिप्स इस्तेमाल होंगे।
Musk ने कहा कि AI सैटेलाइट को Starlink से ज़्यादा आसान है बनाना क्योंकि इसमें Starlink के जटिल एंटीना नहीं लगते और अंतरिक्ष का वैक्यूम खुद ही सैटेलाइट को ठंडा रखता है। धरती पर डाटा सेंटर की कूलिंग में अरबों रुपये खर्च होते हैं वह समस्या अंतरिक्ष में नहीं है।
Watch @ElonMusk provide a technical update on SpaceX’s capability to manufacture, launch, and operate AI satellites at scale → https://t.co/PSCyWrNsOg pic.twitter.com/vhtr46uax7
— SpaceX (@SpaceX) June 8, 2026
Gigasat और Terafab मैन्युफैक्चरिंग का नया ब्रह्मांड
AI1 को बनाने के लिए SpaceX Texas के Bastrop में Gigasat नाम की विशाल फैक्ट्री बना रही है। यह 1.1 करोड़ वर्ग फुट में फैली होगी और सोलर पैनल व AI सैटेलाइट के पुर्जे बनाएगी। इससे भी बड़ा प्रोजेक्ट Terafab है। Tesla, SpaceX और xAI का यह संयुक्त AI चिप मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स 10 करोड़ वर्ग फुट में होगा। Tesla की Austin Gigafactory से 10 गुना बड़ा।
Musk ने कहा कि Terafab लगभग 10 करोड़ वर्ग फुट का होगा। यह फंडामेंटल स्केल के बारे में है। कुल निवेश 119 अरब डॉलर तक जा सकता है और इसमें सालाना 100 से 200 अरब AI चिप्स बनाने का लक्ष्य है। टेक विश्लेषक विकास नायर कहते हैं कि Terafab अगर सफल हुआ तो अमेरिका को AI चिप के लिए Taiwan पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
READ MORE: Elon Musk ने बंद किया xAI, अब आएगा SpaceXAI
Starship के बिना यह सपना अधूरा है
पूरी योजना की नींव है Starship। अंतरिक्ष में लाखों टन सोलर पैनल, रेडिएटर और चिप्स भेजने के लिए Starship अनिवार्य है। Musk ने साफ कहा कि अंततः हमें orbit में लाखों टन भेजना होगा और उसके लिए एक टेरावाट की सोलर पावर चाहिए। SpaceX का लक्ष्य है कि 2027 के अंत तक 1 Gigawatt की अंतरिक्ष-आधारित AI computing power तैयार हो और उसके बाद हर साल इसे तेजी से बढ़ाया जाए, अंततः 1 टेरावाट तक।
READ MORE: Elon Musk का बड़ा कदम: Anthropic को मिला सुपरकंप्यूटर, AI रफ्तार तेज
SpaceX IPO इस हफ्ते वॉल स्ट्रीट पर इतिहास रचने वाला है। Musk ने निवेशकों को दिखा दिया UW कि SpaceX सिर्फ रॉकेट कंपनी नहीं यह AI Infrastructure का अगला महाशक्ति केंद्र बनने की राह पर है। AI1, Gigasat और Terafab मिलकर एक ऐसा ब्रह्मांडी ecosystem तैयार करेंगे जो धरती की हर सीमा को तोड़ देगा।
