Elon Musk ने बंद किया xAI, अब आएगा SpaceXAI

7 mins read
1 views
May 8, 2026

Elon Musk-Anthropic Deal: Elon Musk ने अपनी AI कंपनी xAI को लेकर बड़ा संकेत दिया है। Elon Musk ने कहा है कि xAI अब अलग कंपनी के तौर पर शायद काम नहीं करेगी। इसके बजाय भविष्य में AI प्रोडक्ट्स को SpaceXAI नाम से चलाया जा सकता है, जो SpaceX के तहत काम करेगा। यही वजह है कि Elon Musk xAI Dissolve 2026 और SpaceXAI नया AI Platform 2026 तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।

Musk ने xAI को किया बंद, Anthropic Deal के बाद अब SpaceXAI के नाम से आएंगे भविष्य के AI Products

यह जानकारी उस समय सामने आई जब SpaceX ने AI कंपनी Anthropic के साथ बड़ा Computing Deal किया। X पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए Elon Musk ने कहा कि xAI Will Be Dissolved As A Separate Company और आगे AI Products को ‘SpaceXAI’ के नाम से चलाया जाएगा। हालांकि, अभी तक SpaceX की वेबसाइट पर SpaceXAI का कोई आधिकारिक जिक्र नहीं है, लेकिन Musk के बयान से साफ है कि वह AI और Space Technology को एक साथ जोड़ना चाहते हैं।

2023 में शुरू हुई थी XAI

Elon Musk ने 2023 में xAI की शुरुआत की थी। कंपनी का लक्ष्य ‘Truth-Seeking AI’ और ‘Pro-Humanity AI’ बनाना था। xAI ने Grok नाम का AI Chatbot लॉन्च किया है, जिसे OpenAI, Google और Anthropic जैसे बड़े AI models का मुकाबला करने वाला माना गया।

Grok अपने कम Filtered जवाबों की वजह से काफी चर्चा में रहा, लेकिन कंपनी विवादों में भी घिरी। पिछले साल कुछ यूजर्स ने Grok Tools का इस्तेमाल करके Inappropriate Edited Images बनाए थे, जिसके बाद xAI की आलोचना हुई। कंपनी को AI इंडस्ट्री में कड़ी प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ा। पिछले कुछ महीनों में Jimmy Ba और Tony Wu जैसे कई बड़े अधिकारी कंपनी छोड़ चुके हैं।

SpaceX की Computing Power बनेगी सबसे बड़ी ताकत

‘Musk Anthropic Deal SpaceXAI Launch’ की चर्चा इसलिए भी बढ़ी क्योंकि अब SpaceX अपनी Computing Infrastructure को AI Strategy का अहम हिस्सा बना रही है। Anthropic ने बताया कि उसे SpaceX के Colossus 1 Data Centre की पूरी Compute Capacity दी गई है। यह Data Centre अमेरिका के Memphis शहर में स्थित है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डीलl में 300 Megawatts से ज्यादा Compute Power शामिल है। Anthropic भविष्य में Orbital Data Centres और Multi-Gigawatt AI Systems पर भी SpaceX के साथ काम करने की संभावना देख रही है।

Musk ने बदला Anthropic को लेकर रुख

दिलचस्प बात यह है कि Musk पहले Anthropic की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने पहले कंपनी पर ‘Western Civilisation से नफरत’ जैसे आरोप लगाए थे, लेकिन हाल ही में Anthropic Executives से मुलाकात के बाद Musk का रुख थोड़ा नरम दिखा। उन्होंने कहा कि वह कंपनी की टीम से प्रभावित हुए हैं और Claude AI भविष्य में बेहतर बन सकता है।

READ MORE: Anthropic ने पेंटागन के खिलाफ दायर किया मुकदमा

Memphis Data Centre पर विवाद

xAI की तेजी से बढ़ती AI Infrastructure योजनाओं ने विवाद भी खड़े किए हैं। Memphis में Colossus Facility को बिजली देने के लिए गैस टर्बाइन लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण संगठनों का आरोप है कि इससे प्रदूषण बढ़ा है। इसके बावजूद AI Computing Power की मांग लगातार बढ़ रही है और बड़ी कंपनियां नए डाटा सेंटर पर तेजी से निवेश कर रही हैं।

READ MORE: Anthropic ने Pentagon के जोखिम लेबल को दी चुनौती, कोर्ट में मामला दर्ज

भविष्य के लिए बड़ा प्लान

‘Musk xAI बंद Anthropic Deal’ को Musk की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि AI, Satellite Networks और Rocket Technology को एक साथ जोड़कर Musk भविष्य में SpaceX को सिर्फ Aerospace कंपनी से कहीं बड़ा बनाना चाहते हैं। अगर SpaceXAI आधिकारिक तौर पर लॉन्च होता है, तो यह Musk के सबसे बड़े AI प्रोजेक्ट्स में से एक बन सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Samsung Laptop AI India price
Previous Story

Samsung के नए AI Laptop से बदल जाएगा टाइपिंग का तरीका

Latest from Artificial Intelligence

AI फाइबर और फैक्ट्रियों में भारत का अमेरिका में 20 बिलियन निवेश

AI फाइबर और फैक्ट्रियों में भारत का अमेरिका में 20 बिलियन निवेश

AI Investment US: भारतीय कंपनियां अब अमेरिका में बड़े स्तर पर निवेश करने की तैयारी कर रही हैं। US में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, एयरोस्पेस,