टोकनमैक्सिंग ट्रेंड ने वर्कप्लेस में बढ़ाई नई प्रतिस्पर्धा..छिड़ी नई बहस

टोकनमैक्सिंग ट्रेंड ने वर्कप्लेस में बढ़ाई नई प्रतिस्पर्धा..छिड़ी नई बहस

9 mins read
1 views
April 23, 2026

Disney AI dashboard: Disney को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग की एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के आते ही टेक और एंटरटेनमेंट उद्योग में चर्चा का केंद्र बन गया है। कंपनियां अब कर्मचारियों को काम में एआई अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं। लेकिन इसका उपयोग तो अब सामान्य टूल से आगे बढ़कर एक तरह की प्रतिस्पर्धा बनता जा रहा है। इस ट्रेंड को लोग टोकनमैक्सिंग कह रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

AI Adoption डैशबोर्ड  के माध्यम से डिज़्नी कर्मचारियों के AI उपयोग और टोकन खपत को कर रहा ट्रैक… नई बहस शुरू। जानें पूरा मामला।

AI Adoption डैशबोर्ड की शुरुआत

डिज़्नी ने इसके लिए एक AI Adoption Dashboard तैयार किया है। इस डैशबोर्ड में कर्मचारियों के एआई उपयोग को ट्रैक किया जाता है। यहां हर कर्मचारी के प्रॉम्प्ट्स और इस्तेमाल किए गए टोकन की संख्या दिखाई जाती है। टोकन एआई सिस्टम में काम की गणना की इकाई मानी जाती है। अगर दूसरे और सरल शब्दों में कहें तो जितना ज्यादा काम, उतने ज्यादा टोकन का उपयोग।

एक कर्मचारी का असाधारण एआई उपयोग

रिपोर्ट में एक कर्मचारी की खास चर्चा हो रही है। इस कर्मचारी ने Anthropic के एआई मॉडल Claude का अधिक उपयोग किया है। बताया जा रहा है कि उसने सिर्फ नौ दिनों में लगभग 4,60,000 बार इसका उपयोग किया। इसका औसत करीब 51,000 इंटरैक्शन प्रतिदिन बैठता है। यह संख्या अपने आप में काफी चौंकाने वाली है। जो यह बताने के लिए काफी है कि अब एआई अपने एक हिस्सा बन चुका है।

आंकड़ों को लेकर उठते सवाल

हालांकि, इस पूरे आंकड़े को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। यह संभव है कि हर छोटा प्रॉम्प्ट अलग उपयोग के रूप में गिना गया हो। इससे कुल संख्या बहुत ज्यादा दिखाई दे सकती है। फिर भी यह साफ है कि कुछ कर्मचारी अपने काम का बड़ा हिस्सा एआई पर निर्भर कर रहे हैं। यह बदलाव तेजी से वर्क कल्चर को प्रभावित कर रहा है। जिसका बदला हुआ स्वरूप आनेवाले दिखाई दे सकता है।

अन्य कंपनियों में भी AI ट्रैकिंग का चलन

यह ट्रेंड केवल डिज़्नी तक सीमित नहीं है। दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां भी अब AI उपयोग को ट्रैक करने लगी हैं। कुछ कंपनियां इसे कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने का तरीका मानती हैं। वहीं कुछ विशेषज्ञ इसे एक तरह का अतिरिक्त दबाव भी मानते हैं। इस मुद्दे पर लगातार अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।

READ MOREये AI टूल्स बदल देंगे आपका काम करने का पूरा तरीका

काम की गुणवत्ता की बहस

एआई इंडस्ट्री के कई जानकारों का यह करना है कि आने वाले समय में एआई का उपयोग एक महत्वपूर्ण कौशल बन जाएगा। कर्मचारियों की क्षमता इस बात से भी आंकी जा सकती है कि वे कितनी प्रभावी तरीके से एआई का उपयोग करते हैं। वहीं, आलोचकों का मत अलग है। उनका कहना है कि सिर्फ टोकन की गिनती से किसी कर्मचारी के असली काम की गुणवत्ता को नहीं समझा जा सकता। क्रिएटिविटी और सोचने की क्षमता कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

READ MOREGENIUS Act नियमों पर बैंकिंग समूहों की मांग, डेडलाइन बढ़ाने की अपील

बढ़ती लागत और कंपनियों की चुनौती

इसके साथ ही एक बड़ा मुद्दा लागत का भी है। एआई मॉडल्स का उपयोग काफी खर्चीला भी है। जितना उपयोग उतना खर्चा सीधी सी फंदा है। टोकन का अधिक खपत कंपनियों के लिए आर्थिक बोझ साबित हो सकती है। कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि कुछ कंपनियों का एआई बजट उम्मीद से काफी जल्दी खत्म हो रहा है। इसके कारण उन्हें अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ रहा है।

एआई अब यह धीरे-धीरे काम के मूल्यांकन का हिस्सा बनता जा रहा है। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या ज्यादा एआई उपयोग हमेशा बेहतर काम का संकेत होता है?

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

GENIUS Act नियमों पर बैंकिंग समूहों की मांग, डेडलाइन बढ़ाने की अपील
Previous Story

GENIUS Act नियमों पर बैंकिंग समूहों की मांग, डेडलाइन बढ़ाने की अपील

air cooler buying guide and tips
Next Story

कूलर खरीदने से पहले ये जानना जरूरी है, वरना हो सकता है नुकसान

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss