openai codex tokens stolen npm supply chain attack

CodexUI-Android बना साइबर जाल, OpenAI Codex टोकन चोरी का खुलासा

7 mins read
12 views
June 1, 2026

OpenAI Codex Attack: साइबर सुरक्षा की दुनिया में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक हमले का पर्दाफाश किया है जो OpenAI Codex इस्तेमाल करने वाले डेवलपर्स को चुपचाप निशाना बना रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने इस बार कोई नकली या संदिग्ध पैकेज नहीं बनाया, बल्कि एक असली और काम करने वाले टूल में जहर मिला दिया।

OpenAI Codex यूजर्स को निशाना बनाने वाले नए साइबर हमले का खुलासा हुआ है। जानिए कैसे एक लोकप्रिय पैकेज के जरिए डेवलपर्स के लॉगिन टोकन और संवेदनशील डेटा चोरी किया जा रहा था।

क्या है पूरा मामला?

NPM और GitHub पर ‘codexui-android’ नाम का एक पैकेज उपलब्ध था, जिसे OpenAI Codex के लिए एक रिमोट वेब इंटरफेस बताया गया था। यह पैकेज इतना भरोसेमंद दिखता था कि हर हफ्ते इसे 29,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा रहा था। लेकिन इसके अंदर एक खतरनाक कोड छिपा था जो यूजर्स के लॉगिन टोकन चुरा रहा था। साइबर सुरक्षा कंपनी Aikido Security के शोधकर्ता चार्ली एरिक्सन ने इस हमले का खुलासा किया। उनके मुताबिक यह कोड यूजर के सिस्टम में मौजूद auth.json फाइल को पढ़ता था, जिसमें Codex के लॉगिन टोकन और अकाउंट की सारी जानकारी सेव होती है।

चोरी किया गया डेटा कहां जाता था?

यह चुराया गया डेटा sentry.anyclaw.store नाम के एक संदिग्ध सर्वर पर भेजा जाता था। हमलावरों ने इस सर्वर को जाने-माने मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म Sentry जैसा नाम देकर संदेह से बचाने की कोशिश की थी। चोरी किए गए डेटा में Access Token, Refresh Token, ID Token और अकाउंट ID जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि Refresh Token सबसे ज्यादा खतरनाक होता है क्योंकि इसकी मदद से हमलावर लंबे समय तक किसी के अकाउंट में घुसे रह सकते हैं।

Android ऐप्स में भी मिली यही चाल

जांच में पता चला कि यह खतरा सिर्फ NPM पैकेज तक नहीं रुका। OpenClaw Codex Claude AI Agent नाम के एक Android ऐप में भी यही तरीका अपनाया गया था और उसे 50,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। इसके अलावा Codex नाम का एक और ऐप भी इसी जाल में फंसा मिला, जिसे 10,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया था।

READ MORE: ChatGPT छोड़कर Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं यूजर्स?

OpenAI ने पहले ही दी थी चेतावनी

दिलचस्प बात यह है कि OpenAI पहले ही अपने डेवलपर्स को सचेत कर चुका था कि Auth.Json फाइल को पासवर्ड की तरह सुरक्षित रखें, लेकिन इस तरह के छिपे हुए हमले से बचना आसान नहीं था क्योंकि GitHub पर मौजूद पैकेज का कोड बिल्कुल साफ था। असली मैलवेयर केवल published npm Package में था जो Runtime पर काम करता था।

Google API Key की नई चेतावनी

इसी रिपोर्ट में Aikido Security ने एक और बड़ी सुरक्षा खामी का भी खुलासा किया। उनके मुताबिक, Google API Key डिलीट करने के बाद भी वह 16 से 23 मिनट तक सक्रिय रह सकती है। इस दौरान कोई हमलावर उस Key का इस्तेमाल करके Google Gemini और अन्य सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकता है।

READ MORE: ChatGPT छोड़कर Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं यूजर्स?

डेवलपर्स क्या करें?

विशेषज्ञों की सलाह है कि जिन डेवलपर्स ने Codexui-Android पैकेज इंस्टॉल किया है, वे तुरंत उसे हटाएं। इसके साथ ही अपने सभी OpenAI Codex Authentication Tokens को तुरंत Rotate करें और मान लें कि डेटा पहले ही Compromise हो चुका है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

thukra ke mera pyaar season 2 release date jiohotstar
Previous Story

‘Thukra Ke Mera Pyaar Season 2’ का ट्रेलर रिलीज, बढ़ी फैंस की उत्सुकता

𝗜𝗜𝗧 में एडमिशन का मौका, 𝗝𝗼𝗦𝗔𝗔 𝗖𝗼𝘂𝗻𝘀𝗲𝗹𝗹𝗶𝗻𝗴 𝟮𝟬𝟮𝟲 की पूरी जानकारी
Next Story

IIT में एडमिशन का मौका, JoSAA Counselling 2026 की पूरी जानकारी

Latest from Artificial Intelligence

महाराष्ट्र बनेगा AI हब, 1.5 लाख नौकरियों पर सरकार का फोकस

Maharashtra AI Policy: महाराष्ट्र सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र

Don't Miss