अब खतरे के संकेत मिलते ही आपके करीबी को अलर्ट करेगा ChatGPT

अब खतरे के संकेत मिलते ही आपके करीबी को अलर्ट करेगा ChatGPT

8 mins read
134 views
May 9, 2026

ChatGPT Trusted Contact: ओपनएआई  ChatGPT में जबरदस्त फीचर लाने जा रहा है। जो अब चैटजीपीटी के सवाल-जबाव देने की परंपरा को एक कदम और आगे बढ़ा देगा। दरअसल, कंपनी ने इसमें नया Trusted Contact फीचर जोड़ा है। इस फीचर का मकसद मुश्किल मानसिक परिस्थितियों में यूजर्स को मदद दिलाना है। कंपनी इसे सुरक्षा से जुड़ा बड़ा कदम मान रही है। तो आइए जानते हैं इस नए फीचर के खूबियां के बारे में विस्तार से।

ChatGPT का नया सुरक्षा फीचर अब मुश्किल परिस्थितियों में यूजर्स को वास्तविक मदद से जोड़ने की कोशिश करेगा। जानें कैसे करेगा काम।

क्यों लाया गया यह फीचर?

पिछले कुछ समय में एआई चैटबॉट्स को लेकर कई गंभीर सवाल उठे थे। कई यूजर्स मानसिक तनाव और अकेलेपन के दौरान चैटडीपीटी से लगातार बातचीत कर रहे थे। कुछ मामलों में आत्म-हानि जैसी घटनाओं के बाद ओपन एआई की आलोचना भी हुई। इसी वजह से कंपनी ने नया सुरक्षा फीचर पेश किया है। जिसे व्यस्क यूजर्स उपयोग कर सकेंगे। वे अपने किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जोड़ सकता है। यह परिवार के सदस्य, दोस्त या करीबी व्यक्ति हो सकता है। इसे जोड़ने के बाद उस व्यक्ति को आमंत्रण भेजा जाएगा। अब उनके ऊपर निर्भर करता है कि वो इसे स्वीकार करे या फिर तिरस्कार करे।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

इस फीचर एक्टिव होने के बाद चैटजीपीटी बातचीत के दौरान संवेदनशील संकेतों पर नजर रखेगा। अगर सिस्टम को लगे कि यूजर गंभीर मानसिक परेशानी या आत्म-हानि से जुड़ी बातें कर रहा है, तो पहले यूजर को चेतावनी दी जाएगी। अगर यूजर्स उसे नहीं समझे या फिर उसे इग्नोर कर दे तो यह फीचर ट्रस्टेड कॉन्टेक्ट को अलर्ट भेज सकता है।

READ MORE- Openai का GPT-5.5-Cyber लॉन्च, Mythos AI को देगा चुनौती

प्राइवेसी का भी रखा गया पूरा ध्यान

ओपनएआई  ने साफ किया है कि यूजर की निजी चैट शेयर नहीं होगी। ट्रस्टेड कॉन्टेक्ट को चैट का ट्रांसक्रिप्ट या पूरा रिकॉर्ड नहीं मिलेगा। उसे केवल एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इसमें यूजर से संपर्क करने या हालचाल लेने की सलाह दी जाएगी। इससे प्राइवेसी बनी रहेगी। ऐसा नहीं है कंपनी इस तरह पहल पहली बार करने जा रही है। इससे पहले भी चैटजीपीटी  पहले भी संवेदनशील बातचीत के दौरान हेल्पलाइन की सलाह देता रहा है। कई बार सिस्टम यूजर्स को मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बात करने के लिए भी कहता है। जरूरत पड़ने पर चैटजीपीटी बातचीत से थोड़ा ब्रेक लेने की सलाह भी देता है।

READ MORE- AI के अंदर क्या चलता है? Anthropic ने पहली बार दिखाया Claude का छिपा दिमाग

एआई अब सिर्फ एक चैटबॉट नहीं रहा

जानकारों की मानें तो लोग अब इससे भावनात्मक बातचीत भी करने लगे हैं। कई यूजर्स अपनी निजी परेशानियां और मानसिक तनाव चैटजीपीटी से शेयर कर रहा है। ऐसे में एआई  प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। लेकिन इसके इतर फीचर को लेकर चिंताए भी सामने आ रही है। उनका कहना है कि एआई हर बात को सही तरीके से समझ पाएगा कि नहीं। यह बड़ा सवाल है। कई बार सामान्य भावनात्मक बातचीत को भी सिस्टम गंभीर मान सकता है। इसलिए इस फीचर की कार्यप्रणाली पर नजर रहेगी।

इससे प्रतीत होता है कि एआई कंपनियां अब तकनीक के साथ-साथ यूजर्स की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है और इसपर ध्यान दे रहे हैं। ताकि यह प्लेटफॉर्म सुरक्षित और जिम्मेदार बन सके।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Vivo X300 FE Review: छोटा फोन, बड़ा कैमरा, जानें दमदार फीचर्स
Previous Story

Vivo X300 FE Review: छोटा फोन, बड़ा कैमरा, जानें दमदार फीचर्स

खुलासा! हर दिन स्मार्टवॉच पहनने वालों को हो रहा कैंसर?
Next Story

खुलासा! हर दिन स्मार्टवॉच पहनने वालों को हो रहा कैंसर?

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss