ChatGPT में आया नया Voice Mode फीचर

4 mins read
1.2K views
November 26, 2025

ChatGPT Voice Mode: OpenAI ने ChatGPT का बड़ा नया अपडेट जारी किया है, जिसमें वॉइस और टेक्स्ट दोनों इंटरफेस को एक ही चैट में जोड़ा गया है। अब यूजर किसी भी चैट में सीधे बोल सकते हैं और जवाब उन्हें टेक्स्ट, आवाज या तस्वीर में मिलेगा। अच्छी बात यह है कि अब मोड बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ChatGPT का नया अपडेट अब वॉइस और टेक्स्ट को एक ही चैट में जोड़ता है। यूजर आसानी से बोलकर या पढ़कर जवाब देख सकते हैं। नया डिजाइन बातचीत को स्मूथ, तेज और इंटरएक्टिव बनाता है।

एक ही जगह पर मिलेगा पूरा अनुभव

पहले वॉइस मोड में मैप या विज़ुअल अपडेट नहीं दिखते थे, लेकिन अब नए डिजाइन में ChatGPT रीयल-टाइम मैप्स, इमेज और टेक्स्ट सब एक साथ दिखने को मिलेगा।

हर वॉइस बातचीत का टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट

इस अपडेट का एक बड़ा फीचर है जो भी आप बोलेंगे, उसका पूरा टेक्स्ट चैट में स्क्रॉलिंग ट्रांसक्रिप्ट के रूप में दिखेगा। इसके क्या-क्या फायदे हैं?

  • लंबी बातचीत को आसानी से दोबारा पढ़ सकते हैं
  • सुनने और पढ़ने के बीच तुरंत स्विच कर सकते हैं
  • बातचीत को ट्रैक करना और समझना पहले से आसान हो गया है

READ MORE: आज से FREE हुआ ChatGPT Go, ऐसे करें तुरंत एक्टिवेट

पुराना वॉइस मोड भी उपलब्ध

अगर किसी को पुराना वॉइस ओनली लेआउट पसंद है, तो सेटिंग्स में जाकर उसे फिर से चुन सकते हैं। हालांकि, OpenAI का कहना है कि आगे के अपडेट नए यूनिफाइड मोड पर ही आधारित होंगे।

READ MORE: OpenAI का ChatGPT गानों के कॉपीराइट उल्लंघन में दोषी

धीरे-धीरे सबके लिए रोलआउट

यह नया डिजाइन वेब और मोबाइल दोनों पर सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे जारी हो रहा है। अब ChatGPT Voice सीधे मेन चैट विंडो में ही काम करेगा, जिससे बातचीत बिल्कुल प्राकृतिक और निर्बाध हो जाती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Chrome का कमाल, लैपटॉप से भी कर पाएंगे Live Location शेयर

Next Story

Kraken ने लॉन्च किया Krak Mastercard डेबिट कार्ड और ऐप

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss