सोचने वाला AI आ गया, अब ChatGPT Images 2.0 से बनेगा स्मार्ट विज़ुअल्स

9 mins read
67 views
April 22, 2026

ChatGPT Images 2.0 :  एआई इमेज जनरेशन की दुनियां तेज से बदलती हुई नजर आ रही है। जिस एआई को अब तक तस्वीर बनाने के तौर जानते रहे हैं। लेकिन वहीं अब यूजर के आइडिया को समझेगा और फिर उसे सही तरीके से विजुअल में बदल देगा। जी हां, OpenAI ने ChatGPT Images 2.0 रिलीज़ किया है। कंपनी इसे इमेज जनरेशन का नया दौर करार दिया है। 

अब एआई  तस्वीर ही नहीं बनाता,  आपके आइडिया को समझकर कॉमिक्स, पोस्टर और इन्फोग्राफिक्स भी तैयार करेगा…जानिए कैसे? 

सोच-समझकर काम करता है नया मॉडल 

यह सिस्टम बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है ओपन एआई  के CEO सैम ऑल्टमैन और उनकी टीम ने इस अपडेट की घोषणा करते हुए दिखाया कि अब इमेज कैसे ज़्यादा जवाबों की तरह काम करती हैं। इसमें यह दिखाया गया कि एआई अब अंदाज़े पर निर्भर रहने के बजाए समझ पर आधारित काम करती है।  

टेक्स्ट और ले-आउट अब दिखेंगे बिल्कुल साफ 

इमेज में टेक्स्ट की समस्या लंबे समय से रही है। पहले अक्षर टूटे हुए दिखते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस समस्या को काफी हद तक ठीक कर दिया गया है। पैराग्राफ भी बना सकता है। लेबल और डिजाइन एलिमेंट सही जगह पर दिखते हैं। यह एक अत्याधुनिक मॉडल जो मुश्किल विज़ुअल कामों को कर सकता है और सटीकइस्तेमाल के लिए तैयार विज़ुअल्स बना सकता है। कंपनी का यह दावा है कि नया मॉडल विस्तृत निर्देशों का पालन करनेचीज़ों को सही जगह पर रखने और आपस में जोड़नेघने टेक्स्ट को दिखानेऔर कई अलग-अलग आस्पेक्ट रेशियो में इमेज बनाने काफी उपयोगी है। यह मॉडल कई भाषाओं में टेक्स्ट दिखाने की सुविधा देता हैजिससे यूज़र्स बिना किसी गलती के कई भाषाओं में इमेज भी बना सकता है। 

एक ही बार में बनेगी कई इमेज 

इसकी बड़ी खासियत यह है यह मल्टी इमेज जनरेशन करता है। एक प्रॉम्प्ट से कई तस्वार बनती है। मैगजीन लेआउट बना सकता है। ऑल्टमैन ने कहा कि यह मुश्किल इमेज भी आसानी से बना लेता है। यह मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आता है। हिन्दी में भी टेक्स्ट के साथ इमेज बनाई जा सकती है। तमिल, तेलगु, कन्नड़ भी सपोर्टेड है। इससे लोक क्रिएटर्स को फायदा होता है। यह GPT-3 से GPT-5 तक एक ही छलांग में पहुँचने जैसा है।  

READ MORE- अब आप दिखेंगी ज्यादा खूबसूरत, Dyson का नया ड्रायर लॉन्च 

एआई बन गया अब क्रिएटिव असिस्टेंट 

यह यूजर के आडिया को समझता है। डिजाइन बनाने में मदद करती है। यूजर को गाइड भी करता है। यह मॉडलअपने मूल रूप मेंइमेज बनाने की क्षमता को तर्क-शक्ति के साथ जोड़ता है। एक और मुख्य खासियत इसका डुअल-मोड सिस्टम हैजिसमें Instant Mode और Thinking Mode शामिल हैं। इंस्टेंट मोड  बेहतर विज़ुअल समझ और बनाने की क्षमता के साथतेज़ी से इमेज आउटपुट देता है। दूसरी ओरथिंकिंग मोड है जो सिर्फ़ पेड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।  

READ MORE- जॉन टर्नस की एंट्री से Apple में नई लीडरशिप की शुरुआत 

API एक्सेस के ज़रिए भी उपलब्ध 

चैटजीपीटी इमेज 2.0 की मुख्य खासियतों में हाई-रिज़ॉल्यूशन आउटपुट शामिल हैक्योंकि यह 2K रिज़ॉल्यूशन तक की इमेज बनाता है। ChatGPT Images 2.0 सीधे चैटजीपीटी के अंदर और साथ ही API एक्सेस के ज़रिए भी उपलब्ध है। ज़्यादा बेहतर आउटपुट पाने के लिएयूज़र्स अपनी पसंद के अनुसार बदलाव करने के लिए रेफ़रेंस इमेज अपलोड कर सकते हैं। वे इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यूज़र्स नतीजों को बेहतर बनाने के लिए फ़ॉलो-अप प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मॉडल बहुत कम गलतियों के साथ पूरे पैराग्राफ़लेबल और लेआउट बनाने में सक्षम है। 

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CryptoBoom
Next Story

शेयर बाजार दबाव में, क्रिप्टो में तूफानी तेजी

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss