CryptoBoom

शेयर बाजार दबाव में, क्रिप्टो में तूफानी तेजी

6 mins read
152 views
April 22, 2026

CryptoBoom: मिडिल ईस्ट में  चल रहे तनाव का असर निवेश बाजार पर साफ दिख रहा है। ईरान और अमेरिका  के बीच तनाव ने पारंपरिक शेयर बाजार को दबाव में डाल दिया है। सीजफायर की घोषणा के बाद भी निवेशकों का भरोसा पूरी तरह वापस नहीं आया है। ऐसे माहौल में लोग अधिक से अधिक रिटर्न देनेवाले विकल्प की तालाश में हैं। यही वजह है कि क्रिप्टो मार्केट अचानक चर्चा में आ गया है।

Bitcoin और Ethereum में उछाल के साथ क्रिप्टो मार्केट चमका…शेयर बाजार अभी भी अनिश्चितता से जूझ रहा। जानिए पूरा मार्केट का हाल।

स्टॉक मार्केट पर दबाव, क्रिप्टो में रफ्तार

घरेलू बाजार में सुस्ती साफ नजर आ रही है। Nifty 50 हफ्ते भर में मामूली बढ़त ही दिखा पाया है। वहीं BSE Sensex के कई शेयर गिरावट में हैं। इसके उलट क्रिप्टो मार्केट में मजबूती देखी जा रही है। टॉप-10 डिजिटल करेंसी में ज्यादातर में अच्छी तेजी देखी गई है। इससे साफ है कि निवेशकों का रुख धीरे-धीरे बदल रहा है।

READ MORE- Crypto में बड़ा खेल: Morgan Stanley ETF की एंट्री vs AI ट्रेडिंग का नया दौर

Bitcoin और ETH बने निवेशकों की पहली पसंद

क्रिप्टो मार्केट में सबसे ज्यादा चर्चा बिटकॉइन और एथेरियम की है। बिटकॉइन में करीब 3 प्रतिशत की तेजी आई है। इसकी कीमत 77,000 डॉलर से ऊपर पहुंच गई है। वहीं एथेरियम भी 3 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। मतलब बड़े निवेशक अभी भी इन प्रमुख क्रिप्टो पर भरोसा जता रहे हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में ग्लोबल मार्केट कैप में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है। यह आंकड़ा अब 2.6 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुका है। यह तेजी दिखाती है कि बाजार में नई पूंजी आ रही है। निवेशक भी इंटरेस्ट ले रहे हैं।

READ MORE- CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज

कुछ क्रिप्टो में भी हल्की गिरावट

एक दिन में क्रिप्टो ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी बताता है कि बाजार में एक्टिविटी बढ़ी है। ज्यादा लोग खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इससे बाजार में लिक्विडिटी भी मजबूत होती है। हालांकि कुछ क्रिप्टो करेंसी में अभी हल्की गिरावट देखी गई है। Hyperliquid भी थोड़ा नीचे आया है। लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। इसमें अधिकांश कॉइन्स हरे निशान पर है। अनिश्चितता के समय में क्रिप्टो एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है। तेज़ रिटर्न की उम्मीद और ग्लोबल एक्सेस इसकी खासियत है।

स्टॉक मार्केट फिलहाल दबाव में है। वहीं क्रिप्टो मार्केट में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो निवेशकों के लिए राहत की बात हो सकती हैष

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss