दुनिया का पहला AI मंत्री, इस देश में अब नहीं चलेगी घूसखोरी

8 mins read
385 views
दुनिया का पहला AI मंत्री, इस देश में अब नहीं चलेगी घूसखोरी
September 12, 2025

AI Minister Albania: दुनिया तेजी से AI की ओर बढ़ रही है। अब तक इसका इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजनेस और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में देखा गया था लेकिन अब राजनीति और शासन व्यवस्था में भी इसकी एंट्री हो चुकी है। यूरोप के छोटे से देश अल्बानिया ने हाल ही में ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपनी नई कैबिनेट में एक ऐसी मंत्री को शामिल किया है जो इंसान नहीं बल्कि पूरी तरह डिजिटल है। इस AI मंत्री का नाम Diella है।

प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपनी कैबिनेट में Diella नाम की AI मंत्री को शामिल किया है। इसका मुख्य लक्ष्य है सरकारी ठेकों को पारदर्शी बनाना और भ्रष्टाचार को खत्म करना।

कौन है Diella?

Diella अल्बानिया के लोगों के लिए नया नाम नहीं है। जनवरी से यह देश के सरकारी ऑनलाइन पोर्टल e-Albania पर नागरिकों की मदद कर रही है। यहां यह लगभग 95% सरकारी सेवाओं को आसान बनाने में गाइड करती है। चाहे डॉक्यूमेंट से जुड़े सवाल हों, अप्लिकेशन की प्रक्रिया हो या फिर सरकारी कामकाज से संबंधित जानकारी लोग वॉइस कमांड देकर Diella से मदद लेते हैं। अब प्रधानमंत्री ने इसे और बड़ा दर्जा देकर कैबिनेट का हिस्सा बना दिया है।

भ्रष्टाचार मिटाने का लक्ष्य

अल्बानिया लंबे समय से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की समस्या से परेशान रहा है। खासकर सरकारी टेंडर और ठेकों में गड़बड़ियों और राजनीतिक पक्षपात की शिकायतें आम रही हैं। ऐसे हालात में प्रधानमंत्री रामा ने घोषणा की है कि अब Diella सरकारी टेंडर प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभालेगी। इसका मकसद भ्रष्टाचार खत्म करना और सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है। रामा ने कहा कि अब सरकारी ठेकों का फैसला इंसान नहीं बल्कि AI लेगी।

READ MORE: इंसानियत को हिला देंगी ये 5 खतरनाक टेक्नोलॉजी, यहां जानें कैसे

रामा की चौथी सरकार में बड़ा प्रयोग

यह बड़ा प्रयोग प्रधानमंत्री रामा की लगातार चौथी सरकार में शुरू हुआ है। उन्होंने कहा Diella हमारी कैबिनेट की पहली सदस्य है जो भौतिक रूप से मौजूद नहीं है लेकिन वर्चुअली हर जगह है। उन्होंने इसे सरकारी ठेकों की सेवक भी बताया। खास बात यह है कि e-Albania पर Diella पारंपरिक अल्बानियन ड्रेस पहने हुए नजर आती है। इससे नागरिकों को टेक्नोलॉजी के साथ अपनी संस्कृति की झलक भी महसूस होती है

क्या सच में खत्म होगा भ्रष्टाचार?

यह कदम निश्चित रूप से साहसिक और महत्वाकांक्षी है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या केवल एल्गोरिद्म और AI वास्तव में उस गहराई तक फैले भ्रष्टाचार को मिटा पाएंगे जिससे सुधारक और वॉचडॉग एजेंसियां भी जूझती रही हैं? एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो यह मॉडल पूरी दुनिया के कई देशों के लिए प्रेरणा बन सकता है लेकिन अगर सिस्टम में खामियां रहीं तो यह केवल एक दिखावटी प्रयास बनकर रह जाएगा।

READ MORE: सावधान! Amazon की नई टेक्नोलॉजी बताएगी चोरी या छेड़छाड़ का सच

जनता और मीडिया की प्रतिक्रिया

अल्बानिया का स्थानीय मीडिया इसे एक ऐतिहासिक बदलाव बता रहा है। उनका कहना है कि सरकार ने पहली बार टेक्नोलॉजी को सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि गवर्नेंस का सक्रिय सहयोगी बना दिया है। वहीं आम जनता के बीच उत्सुकता है कि क्या वास्तव में अब सरकारी ठेकों से रिश्वत और दलाली खत्म हो जाएगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारतीय कंपनियों में AI बढ़ने के साथ अंदरूनी जोखिम प्रबंधन की आवश्यकता बढ़ी
Previous Story

भारतीय कंपनियों में AI बढ़ने के साथ अंदरूनी जोखिम प्रबंधन की आवश्यकता बढ़ी

क्या है Nano Banana ट्रेंड? यहां जानें कैसे खुद का बनाएं मिनी टॉय मॉडल
Next Story

क्या है Nano Banana ट्रेंड? यहां जानें कैसे खुद का बनाएं मिनी टॉय मॉडल

Latest from Artificial Intelligence

भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में AI क्रांति: 40% से अधिक क्लिनिशियन कर रहे इसका उपयोग

भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में AI क्रांति: 40% से अधिक क्लिनिशियन कर रहे इसका उपयोग

Indian clinicians using AI: भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तेजी से अपनाई जा रही है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अब देश

Don't Miss