Elon Musk

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok AI, अब FREE में कर सकेंगे ये काम

3 mins read
2.2K views
January 12, 2025

Grok ऐप में यूजर्स या तो X अकाउंट या Apple अकाउंट से लॉग इन कर सकते हैं। X अकाउंट से साइन इन करके, यूजर्स अपने वेब ब्लॉग की चैट को ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं।

Grok AI App: एलन मस्क की कंपनी xAI ने अपने ओरिजनल AI chatbot, Grok को अलग iOS ऐप के तौर पर लॉन्च किया है। इस ऐप की टेस्टिंग पिछले एक महीने से Beta Version में की जा रही थी। नया ऐप वेब वर्जन में मिलने वाले सभी फीचर्स के साथ आता है। अब यूजर iOS ऐप में लॉग इन किए बिना ही इमेज जेनरेट कर सकते हैं और वेब सर्च से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। कंपनी ने कहा था कि ऐप को सिर्फ अमेरिका के लिए लॉन्च किया जाएगा, लेकिन यह भारत में भी उपलब्ध है।

Grok iOS एप की हुई लॉन्चिंग

xAI ने X  पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें Grok के iOS ऐप के लॉन्च की घोषणा की है। पोस्ट में कहा गया है कि ऐप का यूज करने के लिए लॉग इन करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, जब यूजर अपने X अकाउंट से साइन इन करते हैं तो उन्हें ज्यादा व्यक्तिगत अनुभव मिलता है।

क्या-क्या है फीचर्स

  • बातचीत: यूजर्स ऐप पर chatbot से सवाल पूछ सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं।
  • इमेज जनरेशन: AI की मदद से कस्टम छवियां बनाई जा सकती हैं।
  • वेब सर्च: यूजर्स रियल समय की जानकारी के लिए वेब और X पर खोज कर सकते हैं।
  • लेखन कार्य: ऐप निबंध और ईमेल बना सकता है।
  • लॉगिन की जरूरत नहीं: ऐप की अधिकांश सुविधाओं का उपयोग किए बिना लॉग इन किया जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI Deepfake Detection Feature
Previous Story

इस फोन में है सिर्फ ऐसा AI फीचर, सेकंडों में पकड़ेगा Deepfake

Samsung
Next Story

Samsung का ये फोन यूज करते हैं? अब AI के लिए देने होंगे पैसे

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss