Anthropic को बड़ी राहत, अमेरिका ने AI मॉडल पर हटाया बैन

Anthropic को बड़ी राहत, अमेरिका ने AI मॉडल पर हटाया बैन

6 mins read
8 views
July 1, 2026

Fable Mythos Models: क्या अमेरिकी सरकार ने AI कंपनियों को बड़ी राहत दे दी है? ताज़ा घटनाक्रम में अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने Anthropic के दो एडवांस AI मॉडल Fable और Mythos पर लगाए गए निर्यात प्रतिबंध हटा दिए हैं। करीब तीन हफ्ते पहले राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के चलते इन मॉडलों पर रोक लगाई गई थी।

अमेरिका ने Anthropic के Fable और Mythos AI मॉडल पर लगा निर्यात प्रतिबंध हटाया, जानिए सरकार ने यह फैसला क्यों लिया और इसका AI इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ेगा।

AI मॉडल पर पहले क्यों लगी थी रोक?

12 जून को अमेरिकी सरकार ने Anthropic को निर्देश दिया था कि वह अपने नए AI मॉडल Fable 5 और Mythos 5 की पहुंच सीमित करे। सरकार का कहना था कि इन एडवांस AI सिस्टम का गलत इस्तेमाल विदेशी एजेंसियां या संवेदनशील संगठन कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी ने दोनों मॉडल को वैश्विक स्तर पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। हालांकि कंपनी के अन्य AI मॉडल पहले की तरह उपलब्ध रहे।

अब किन शर्तों पर मिली राहत?

अमेरिकी वाणिज्य सचिव Howard Lutnick ने पुष्टि की कि अब इन AI मॉडलों के निर्यात के लिए विशेष लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसके बदले Anthropic को कुछ अहम शर्तें माननी होंगी। कंपनी को AI मॉडल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों की लगातार निगरानी करनी होगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध या दुर्भावनापूर्ण गतिविधि की जानकारी अमेरिकी सरकार को तुरंत देनी होगी। शुरुआती चरण में Mythos 5 का इस्तेमाल कुछ भरोसेमंद अमेरिकी संस्थानों तक सीमित रखा गया है।

READ MORE: Claude vs ChatGPT: कौन सा AI चैटबॉट आपके लिए बेहतर?

OpenAI के CEO ने भी उठाए सवाल

AI मॉडल की पहुंच को लेकर अमेरिकी सरकार के फैसले पर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा जांच जरूरी है, लेकिन सरकार यह तय करे कि कौन कंपनी AI इस्तेमाल कर सकती है और कौन नहीं, यह सही तरीका नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर OpenAI ने भी अपने नए GPT-5.6 मॉडल की सार्वजनिक लॉन्चिंग को फिलहाल सीमित रखा है।

AI सुरक्षा पर बढ़ी सरकार की नजर

अमेरिका अब एडवांस AI सिस्टम को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहा है। सरकार को चिंता है कि भविष्य में इन तकनीकों का इस्तेमाल साइबर हमलों, सैन्य गतिविधियों या राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ किया जा सकता है।

READ MORE: OpenAI का पहला AI डिवाइस लॉन्च, जानिए क्यों है इतनी चर्चा?

Anthropic के AI मॉडल पर लगी रोक हटना कंपनी के लिए बड़ी राहत है। हालांकि अब भी सुरक्षा नियम सख्त रहेंगे। आने वाले समय में AI कंपनियों और सरकारों के बीच संतुलन बनाना सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meme Coin से अरबपति बने ट्रंप, एक साल में कमाए 11 हजार करोड़
Previous Story

Meme Coin से अरबपति बने ट्रंप, एक साल में कमाए 11 हजार करोड़

Bitcoin धड़ाम, 21 महीने के निचले स्तर से बाजार में खलबली
Next Story

Bitcoin धड़ाम, 21 महीने के निचले स्तर से बाजार में खलबली

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss