एरिक-ट्रंप-का-दांव-फेल,-परिवार-के-डूबे-5700-करोड़

एरिक ट्रंप का दांव फेल, परिवार के डूबे 5700 करोड़

7 mins read
76 views
July 10, 2026

TRUMP meme Coin Crash: क्या क्रिप्टोकरेंसी से हमेशा मोटी कमाई होती है? ताज़ा घटनाक्रम ने इस धारणा को बड़ा झटका दिया है। Cryptocurrency Market में आई भारी गिरावट से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप को बड़ा नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कंपनी American Bitcoin में हिस्सेदारी की वैल्यू पिछले कुछ महीनों में 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,700 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई है।

क्रिप्टो मार्केट में आई बड़ी गिरावट से एरिक ट्रंप की कंपनी American Bitcoin को भारी नुकसान, जानिए कैसे 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्यू घट गई।

American Bitcoin की रणनीति क्यों पड़ी भारी?

American Bitcoin की शुरुआत इस सोच के साथ हुई थी कि बिटकॉइन माइनिंग और होल्डिंग से बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। लेकिन बाजार की दिशा बदल गई। जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मांग बढ़ी, निवेशकों ने उन कंपनियों को ज्यादा महत्व देना शुरू किया जो अपने डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल AI सेवाओं के लिए कर सकती थीं। इसके उलट American Bitcoin बिटकॉइन माइनिंग पर ही टिकी रही। इसका असर कंपनी के शेयरों पर साफ दिखा। रिपोर्ट के अनुसार, शेयर अपने उच्चतम स्तर से 95% से ज्यादा टूट चुके हैं। नैस्डैक में लिस्टिंग बनाए रखने के लिए कंपनी को 1-के-बदले-15 का रिवर्स स्टॉक स्प्लिट भी करना पड़ा।

READ MORE:  CASHCAT Meme Coin से 20 दिनों में मिला 1250 गुना रिटर्न

निवेशकों की पसंद अब AI कंपनियां बनीं

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेक्टर की कई कंपनियों ने अपनी रणनीति बदली। उन्होंने AI डेटा सेंटर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) की तरफ कदम बढ़ाए।

इनमें प्रमुख नाम हैं:

  • Riot Platforms
  • Cipher Digital
  • MARA Holdings
  • TeraWulf

इन कंपनियों के शेयरों में इस साल औसतन 60% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। वहीं American Bitcoin के शेयर करीब 77% तक गिर गए। बाजार के जानकार मानते हैं कि अब सिर्फ बिटकॉइन माइनिंग से निवेशकों का भरोसा नहीं जीता जा सकता।

एरिक ट्रंप की हिस्सेदारी पर बड़ा असर

रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक ट्रंप के पास American Bitcoin में करीब 6% हिस्सेदारी है और वह कंपनी के Chief Strategy Officer भी हैं। पिछले 10 महीनों में उनकी हिस्सेदारी की बाजार कीमत में 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि, ट्रंप परिवार ने पहले डिजिटल एसेट्स से अच्छी कमाई भी की थी। लेकिन मौजूदा गिरावट यह दिखाती है कि क्रिप्टो निवेश कितना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर जब बाजार की प्राथमिकताएं तेजी से बदल रही हों।

READ MORE: USDC विवाद में फंसी Circle, चोरी रकम लौटाने से किया इनकार

American Bitcoin का मामला साफ संकेत देता है कि अब टेक सेक्टर में सिर्फ क्रिप्टो पर निर्भर रहना आसान नहीं है। AI और डेटा सेंटर जैसी नई तकनीकों की ओर बढ़ने वाली कंपनियां निवेशकों का भरोसा ज्यादा जीत रही हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले बाजार की दिशा और जोखिम दोनों को समझना बेहद जरूरी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

स्टार्टअप-फाउंडर्स-की-पहली-पसंद,-ये-हैं-सबसे-दमदार-लैपटॉप
Previous Story

स्टार्टअप फाउंडर्स की पहली पसंद, ये हैं सबसे दमदार लैपटॉप

OpenAI को बड़ा झटका, फिडजी सिमो ने छोड़ी अहम जिम्मेदारी
Next Story

OpenAI को बड़ा झटका, फिडजी सिमो ने छोड़ी अहम जिम्मेदारी

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss