Qualcomm 6G AI: Qualcomm के सीईओ क्रिस्टियानो एमोन ने India AI Impact Summit 2026 में बताया कि AI आने वाले समय में मोबाइल डिवाइस और नेटवर्क की पूरी तस्वीर बदल देगा। उन्होंने कहा कि 6G सिर्फ तेज इंटरनेट नहीं होगा, बल्कि AI नैटिव नेटवर्क होगा। इस बदलाव में भारत को एक बड़ा बाजार और निर्माण केंद्र माना जा रहा है।
Qualcomm के CEO क्रिस्टियानो एमोन ने India AI Impact Summit 2026 में बताया कि AI मोबाइल, 6G नेटवर्क और रोबोटिक्स को बदल देगा और भारत इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
स्मार्टफोन और AI का नया संबंध
क्रिस्टियानो एमोन ने कहा कि हमारे लिए स्मार्टफोन अब एक अनिवार्य डिवाइस है। उन्होंने जोड़ा कि भविष्य में इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स में AI का इस्तेमाल बढ़ेगा, जिससे हमारी मोबाइल डिवाइस की समझ ही बदल जाएगी। Qualcomm अपने चिप्स के लिए भी काम कर रही है, छोटे 2 मिलिवाट वाले चिप्स से लेकर स्मार्ट ईयरबड्स और बड़े 2000 वाट के डेटा सेंटर चिप्स तक।
#WATCH | Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, Cristiano Amon, CEO and President of Qualcomm, says, “We’re heading to the next big transformation of the telecom sector. 6G is going to provide an evolution of connectivity, faster speed, lower latency, higher coverage, but that’s… pic.twitter.com/oXia4uL14P
— ANI (@ANI) February 20, 2026
सिर्फ तेजी नहीं, AI नेटवर्क
6G को लेकर क्रिस्टियानो एमोन ने कहा कि यह सिर्फ तेज स्पीड, कम लेटेंसी और बड़े कवरेज तक सीमित नहीं है। यह AI नैटिव नेटवर्क होगा, जो पूरे सिस्टम के सिग्नल्स से सीखकर नई क्षमताएं देगा। 6G का एक बड़ा फीचर बड़े पैमाने पर सेंसिंग नेटवर्क बनना भी होगा, जो नए प्रकार की जानकारी और डेटा प्रोसेसिंग की सुविधा देगा।
READ MORE: AI Summit 2026: ऑल्टमैन-अमेडेई का यह Video क्योंं हो रहा वायरल ?
भारत में AI का महत्व
क्रिस्टियानो एमोन ने भारत की मोबाइल फर्स्ट आदतों का जिक्र किया और कहा कि भारत में एक यूजर द्वारा डेटा इस्तेमाल दुनिया में सबसे ज्यादा है। उन्होंने भारत को वैश्विक निर्माण केंद्र बताते हुए कहा कि AI स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन को बढ़ावा देगा। Amon ने कहा कि AI हेल्थकेयर, शिक्षा और हमेशा चालू डिजिटल असिस्टेंट्स में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
READ MORE: India AI Impact Summit 2026: जानें जरूर अपडेट
भारत का भविष्य और मौका
Qualcomm CEO का कहना है कि AI अब केवल मोबाइल या नेटवर्क तक सीमित नहीं है। यह स्मार्टफोन, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स और रोजमर्रा की जिंदगी के हर हिस्से को बदलने वाला है। भारत इस बदलाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और वैश्विक AI विकास में अग्रणी बन सकता है।
