nvidia

AI से सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री पर दबाव, Nvidia CEO ने कहा डर जरूरी नहीं

4 mins read
83 views
February 5, 2026

AI vs Software: इस हफ्ते वैश्विक सॉफ्टवेयर शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है। निवेशकों को डर है कि AI सॉफ्टवेयर और प्रोफेशनल सर्विस इंडस्ट्री के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। यह बेचवाली Anthropic के नए AI प्लगइन अपडेट के बाद शुरू हुई और जल्दी ही अमेरिका, एशिया और यूरोप के बाजारों में फैल गई।

वैश्विक सॉफ्टवेयर शेयरों में गिरावट, निवेशकों को AI से खतरे का डर। Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग ने कहा कि AI पुराने सॉफ्टवेयर टूल्स को खत्म नहीं करेगा बल्कि उनके साथ काम करेगा।

Nvidia CEO का नजरिया

Nvidia के CEO जेंसन ह्वांग ने कहा कि यह धारणा कि AI पुराने सॉफ्टवेयर टूल्स को पूरी तरह बदल देगा, गलत और अतिरंजित है। ह्वांग ने सैन फ्रांसिस्को में सिस्को सिस्टम्स के AI कॉन्फ्रेंस में बताया कि AI सिस्टम पुराने टूल्स के साथ काम करने के लिए बनाए जाते हैं, उन्हें हटाने के लिए नहीं।

ह्वांग ने कहा है कि अगर आप इंसान या रोबोट हों, तो क्या आप पुराने टूल्स को छोड़कर नए बनाएंगे? जाहिर है नहीं। आप पुराने टूल्स का इस्तेमाल करेंगे। इसलिए AI में नई प्रगति टूल्स के उपयोग पर केंद्रित है।

READ MORE: Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.5, बढ़ाई क्षमता और सुरक्षा

सॉफ्टवेयर शेयरों में गिरावट

  • भारत में IT कंपनियों के शेयर गिरे, Nifty IT इंडेक्स 6.3% नीचे।
  • Infosys के शेयर 7.3% गिरे।
  • चीन का CSI Software Services Index 3% कम हुआ।
  • हांगकांग में Kingdee International Software Group के शेयर 13% से ज्यादा गिरे।
  • जापान में Recruit Holdings और Nomura Research Institute के शेयर क्रमशः 9% और 8% नीचे आए।

READ MORE: Google और Anthropic की अरबों डॉलर की Cloud Deals

निवेशकों की चिंता क्यों

Anthropic के नए AI अपडेट ने डर बढ़ा दिया कि AI डेटा एनालिसिस, कोडिंग और प्रोफेशनल सर्विसेज के कामों को जल्दी ऑटोमेट कर सकता है। यही डर शेयर बाजार में दिख रहा है, भले ही कंपनियां खुद AI में निवेश कर रही हों।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Binance ने SAFU फंड के लिए खरीदे 1,315 BTC
Previous Story

Binance ने SAFU फंड के लिए खरीदे 1,315 BTC

apple education
Next Story

अब Apple भारत की फैक्ट्रियों में चलाएगा टेक्नोलॉजी की क्लास

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss