रिकॉर्ड डील में SpaceX ने संभाली xAI की कमान

8 mins read
198 views
February 3, 2026

Elon Musk AI: दुनिया भर में AI की दौड़ अब और तेज, महंगी और बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी होती जा रही है। इसी बीच एलन मस्क ने अपने दो बड़े प्रोजेक्ट्स को एक साथ जोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। उनकी कंपनी SpaceX ने उनकी ही AI स्टार्टअप xAI को खरीद लिया है। एक्सपर्ट इसे इतिहास की सबसे बड़ी मर्जर डील बता रहे हैं, जहां रॉकेट और सैटेलाइट बनाने वाली कंपनी अब AI चैटबॉट बनाने वाली कंपनी के साथ जुड़ गई है।

एलन मस्क ने अपनी दो बड़ी कंपनियों SpaceX और xAI को एक साथ जोड़ दिया है। यह ऐतिहासिक डील AI, अंतरिक्ष तकनीक और सैटेलाइट इंटरनेट को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

SpaceX और xAI अब एक ही छत के नीचे

SpaceX ने इस डील की पुष्टि अपनी वेबसाइट पर एलन मस्क का मेमो जारी करके की। मस्क ने लिखा है कि यह नया संयोजन एक ‘इनॉवेशन इंजन’ की तरह काम करेगा, जो AI, रॉकेट, स्पेस-आधारित इंटरनेट और मीडिया को एक साथ लाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अगला अध्याय नहीं, बल्कि SpaceX और xAI के मिशन की अगली किताब है। एक ऐसा संवेदी सूर्य बनाना जो ब्रह्मांड को समझ सके और चेतना का प्रकाश सितारों तक फैला सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सौदे में SpaceX की वैल्यू करीब 1 ट्रिलियन डॉलर और xAI की वैल्यू लगभग 250 बिलियन डॉलर मानी गई है। इस समझौते के तहत xAI के निवेशकों को हर xAI शेयर के बदले 0.1433 SpaceX शेयर मिलेंगे। कुछ xAI अधिकारी चाहें तो शेयर की जगह 75.46 डॉलर प्रति शेयर नकद भी ले सकते हैं।

इतिहास की सबसे बड़ी डील

यह सौदा अब तक की सबसे बड़ी मर्जर और एक्विजीशन डील है। इससे पहले 2000 में Vodafone द्वारा Mannesmann को 203 बिलियन डॉलर में खरीदना सबसे बड़ा सौदा था। यह नई डील उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देती है।

मस्क की कंपनियों को जोड़ने की रणनीति

एलन मस्क पहले भी अपनी कंपनियों को एक साथ जोड़ते रहे हैं। पिछले साल उन्होंने X को xAI में मिला दिया था, जिससे xAI को डेटा और बड़े स्तर पर पहुंच मिली। उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने भी हाल ही में xAI में 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। मस्क ने Tesla निवेशकों से कहा था कि xAI भविष्य में Tesla फैक्ट्रियों में काम करने वाले रोबोट्स के लिए ‘ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर’ की तरह काम कर सकता है।

READ MORE: Elon Musk को झटका! OpenAI ने अपने खेमे में शामिल किया xAI का पूर्व CFO

SpaceX की बढ़ती वैल्यू और IPO की चर्चा

SpaceX पहले ही दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी कंपनी मानी जाती थी, जिसकी वैल्यू हाल ही में 800 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। अब खबर है कि यह नई संयुक्त कंपनी 527 डॉलर प्रति शेयर के आसपास कीमत तय कर सकती है और भविष्य में पब्लिक लिस्टिंग की ओर बढ़ सकती है, जिससे इसकी कुल वैल्यू 1.5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है।

अंतरिक्ष में AI और बढ़ती जांच

मस्क का मानना है कि AI कंपनियों को जो ऊर्जा की समस्या है, उसका हाल भविष्य में अंतरिक्ष में मौजूद सिस्टम से मिल सकता है। उन्होंने कहा कि शुरुआती फोकस पृथ्वी से AI सैटेलाइट लॉन्च करने पर होगा। हालांकि, यह डील मस्क के इकोसिस्टम को और मजबूत बनाती है, लेकिन नियामक एजेंसियां भी सतर्क हैं।

READ MORE: Elon Musk की xAI ने खरीदी तीसरी बिल्डिंग

SpaceX के पास NASA और अमेरिकी रक्षा एजेंसियों के साथ अरबों डॉलर के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट हैं। वहीं, xAI के Grok चैटबॉट को लेकर यूरोपीय आयोग और ब्रिटेन के Ofcom ने AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर जांच शुरू की हुई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

अब एक क्लिक में होगा Firefox का सारा AI बंद

OpenAI-Google को सीधी चुनौती! xAI ने लॉन्च किया Grok Imagine 1.0
Next Story

OpenAI-Google को सीधी चुनौती! xAI ने लॉन्च किया Grok Imagine 1.0

Latest from News

Don't Miss