iPhone और iPad पर बंद हुआ YouTube और WhatsApp, देखें लिस्ट

4 mins read
546 views
iPad
June 4, 2025

अगर आप अभी भी पुराने फोन या iPad का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आप YouTube या WhatsApp को नहीं चला पाएंगे।

YouTube and WhatsApp Stopped: अगर आप पुराने iPhone या iPad का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। YouTube ने हाल ही में एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके बाद कुछ पुराने Apple डिवाइसेज पर YouTube काम नहीं करेगा। अब YouTube ऐप का नया वर्जन 20.22.1 सिर्फ उन्हीं डिवाइसेज पर चलेगा, जिनमें iOS 16 या उससे नया सिस्टम है।

कौन-कौन से फोन प्रभावित होंगे?

इस बदलाव का असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जिनके पास पुराने iPhones हैं।

  • iPhone 6s
  • iPhone 6s Plus
  • iPhone 7
  • iPhone 7 Plus
  • iPhone SE (पहली पीढ़ी)

इन सभी फोनों में केवल iOS 15 तक का सपोर्ट है और अब YouTube का नया वर्जन इनमें नहीं चलेगा। मतलब आप न तो ऐप को अपडेट कर पाएंगे और न ही नया इंस्टॉल कर पाएंगे।

iPad यूजर्स का भी होगा नुकसान

YouTube ने iPad के लिए भी नया नियम लागू किया है। अब YouTube ऐप iPadOS 16 या उससे ऊपर के वर्जन पर ही चलेगा। यानी जिनके पास iPad Air 2 या iPad mini 4 जैसे पुराने iPads हैं, उनमें भी नया YouTube ऐप नहीं चलेगा।

क्या YouTube अब बिल्कुल नहीं चलेगा?

अगर आपका डिवाइस पुराना है, तो आप m.youtube.com वेबसाइट पर जाकर मोबाइल ब्राउजर से YouTube चला सकते हैं, लेकिन इस तरीके से आपको ऐप वाले फायदों का मजा नहीं मिलेगा। जैसे कि ऑफलाइन वीडियो सेव करना, बेहतर वीडियो क्वालिटी और आसान और तेज नेविगेशन।

क्यों लिया गया यह फैसला?

YouTube का यह फैसला अचानक नहीं आया है। दरअसल, पुराने डिवाइसेज में आज के समय के ऐप्स को सही से चलाने की ताकत नहीं होती। उनका हार्डवेयर और सिक्योरिटी सिस्टम पुराना हो चुका होता है। ऐसा ही कुछ WhatsApp ने भी किया है। अब WhatsApp भी सिर्फ उन्हीं iPhones पर काम करेगा, जिनमें iOS 15.1 या उससे ऊपर है। Android यूजर्स के लिए WhatsApp अब Android 5.0 या इससे ऊपर वाले फोन पर ही चलेगा। इस बदलाव का असर पुराने फोनों पर पड़ा है। जैसे कि iPhone 5s, iPhone 6, Samsung Galaxy S3, HTC One X, Sony Xperia Z

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

CEO Sam Altman
Previous Story

OpenAI पर बनने जा रही फिल्म, कौन होगा डायरेक्टर?

𝗦𝘁𝗮𝗿𝗹𝗶𝗻𝗸 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सिंधिया ने दी बड़ी अपडेट!
Next Story

Starlink भारत में जल्द होगा लॉन्च, सिंधिया ने दी बड़ी अपडेट!

Latest from Apps

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss