youtube new leader Gunjan Soni

YouTube की नई बॉस बनी गुंजन सोनी

4 mins read
1.6K views
April 28, 2025

गुंजन सोनी ने हाल ही में YouTube इंडिया में कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अपनी नई भूमिका संभाली है। इससे पहले, गुंजन ने ZALORA ग्रुप में सीईओ के तौर पर काम किया है।

Youtube New Leader Gunjan Soni: YouTube ने भारत में अपनी टीम को और मजबूत करते हुए गुंजन सोनी को नया कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। भारत YouTube के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बन चुका है, ऐसे में गुंजन की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है।

कौन है गुंजन सोनी

गुंजन सोनी के पास बिजनेस, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में 20 साल से भी ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले वह सिंगापुर स्थित ZALORA ग्रुप की CEO रह चुकी हैं, जहां उन्होंने नए बिजनेस मॉडल लॉन्च कर इनोवेशन और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया। भारत में वह Star India में EVP और Myntra में CMO जैसे बड़े पदों पर भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं गुंजन ने McKinsey में भी कंज्यूमर और मार्केटिंग प्रैक्टिस की पार्टनर रह चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह Fortune 500 कंपनी CBRE Group के बोर्ड मेंबर भी हैं।

YouTube के नेतृत्व में बदलाव

YouTube एशिया-पैसिफिक के वाइस प्रेसिडेंट, गौतम आनंद ने भारत में गुंजन सोनी की नियुक्ति पर कहा कि भारत में YouTube की यात्रा अब तक बहुत एनर्जेटिक और डायनामिक रही है। हम आश्वस्त हैं कि गुंजन के नेतृत्व में क्रिएटर ग्रोथ तेजी से बढ़ेगा और भारत की डिजिटल यात्रा में नए योगदान की शुरुआत होगी।

क्या कहती हैं गुंजन सोनी

गुंजन सोनी ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मैं इस एनर्जेटिक टीम का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटिड हूं। भारत की क्रिएटर इकोनॉमी शानदार है और मैं इस प्लेटफॉर्म का यूज करके नई स्टोरीटेलिंग के रास्ते खोलने और क्रिएटर्स को ग्लोबल मंच पर लाने के लिए काम करूंगी। गुंजन के नेतृत्व में YouTube भारत में क्रिएटर्स, यूजर्स और डिजिटल इनोवेशन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Developer Center
Previous Story

भारत में Apple App Store का धमाका! डेवलपर्स की कमाई में उछाल

4G in pakistan
Next Story

टेक्नोलॉजी में पाकिस्तान क्यों है भारत से पीछे?

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss