iPhone 17 से पहले भारत को मिलेगा नया Apple स्टोर

iPhone 17 से पहले भारत को मिलेगा नया Apple स्टोर

6 mins read
940 views
May 31, 2025

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं, तो जल्द ही आपके पास एक नया, शानदार Apple स्टोर खुलने वाला है। तैयार हो जाइए एक नई टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस के लिए।

Apple Store in Bengaluru: Apple भारत में धीरे-धीरे अपने कदम और मजबूत कर रहा है। अब कंपनी iPhone 17 के लॉन्च से पहले एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। खबर है कि Apple बेंगलुरु में अपना तीसरा रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। यह स्टोर फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया, बायतरायनपुरा में बनेगा। यह जानकारी X पर दी गई है।

तीसरा स्टोर, तीसरा बड़ा कदम

अभी भारत में Apple के दो ही रिटेल स्टोर हैं। एक मुंबई और दूसरा दिल्ली में। बेंगलुरु में यह तीसरा स्टोर कंपनी के लिए एक अहम कदम होगा, क्योंकि यह शहर भारत का टेक्नोलॉजी हब माना जाता है और यहां की युवा आबादी में Apple प्रोडक्ट्स को लेकर काफी क्रेज है।

Apple ने इस नए स्टोर के लिए 8,000 स्क्वायर फीट की जगह ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, Apple इस स्पेस का सालाना 2.09 करोड़ रुपये किराया देगा, यानी हर महीने करीब 17.4 लाख रुपये। इसके अलावा, कंपनी अगले तीन साल तक अपनी स्टोर की कुल बिक्री का 2% हिस्सा प्रॉपर्टी मालिक के साथ शेयर करेगी, जो आगे चलकर 2.5% तक बढ़ जाएगा।

भारत में iPhone की बढ़ती लोकप्रियता

Apple ने बीते कुछ सालों में भारत को एक बड़े बाजार के तौर पर देखा है। 2025 की पहली तिमाही में Apple का iPhone भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अब तक Apple को भारत में एक प्रीमियम और सीमित वर्ग का ब्रांड माना जाता था।

2024 में भारत Apple के लिए दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। अमेरिका, चीन और जापान के बाद पिछले साल कंपनी ने भारत में 1.2 करोड़ यानी 12 मिलियन iPhones की शिपमेंट की, जो 2023 की तुलना में 35% की बढ़ोतरी दिखाता है।

iPhone 13 और 15 की डिमांड सबसे ज्यादा

Apple की इस तेज ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ी वजह है iPhone 13 और iPhone 15 की जबरदस्त डिमांड। इन दोनों मॉडलों को भारतीय ग्राहकों ने खूब पसंद किया, जिससे Apple ने 2024 की आखिरी तिमाही में पहली बार भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में अपनी जगह बना ली और 10% मार्केट शेयर हासिल किया।

आने वाले समय की उम्मीदें

2023 से लेकर अब तक Apple ने भारत में हर तिमाही में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Apple की यह तेज रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। 2025 में भारत में iPhone की शिपमेंट 13 से 14 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकती है। इससे कंपनी की प्रीमियम सेगमेंट में पकड़ और मजबूत होगी और वह देश के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल बनी रहेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

india china
Previous Story

चाइनीज कैमरों पर भारत की सख्ती! मचा हड़कंप

THz Spectrum Approved by government Driverless Cars in india
Next Story

अब भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी बिना ड्राइवर की कारें

Latest from Gadgets

Don't Miss