iPhone

iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp में आया नया अपडेट, जानें क्या है खास

4 mins read
1.4K views
March 31, 2025

WhatsApp में एक बड़ा अपडेट आया है। इस अपडेट का लाभ सिर्फ iPhone यूजर ही उठा पाएंगे। यहां जानें इसके लिए फोन में क्या सेटिंग्स करनी होंगी।

WhatsApp New Update:  WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया अपडेट पेश किया है, जिससे उनका कॉलिंग और मैसेजिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। ये फीचर सिर्फ iOS 18.2 यूजर्स के लिए उपलब्ध है, Android यूजर्स को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

क्या है नया अपडेट?

Apple ने iOS 18.2 में एक नई पॉलिसी लागू की है, जिसमें iPhone यूजर्स को डिफॉल्ट ऐप्स चुनने का ऑप्शन मिलेगा। यानी कि यूजर्स अब अपने फोन में कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए WhatsApp को डिफॉल्ट ऐप बना सकते हैं। पहले iPhone यूजर्स को iMessage जैसे बिल्ट-इन ऐप्स इस्तेमाल करने पड़ते थे, लेकिन अब वो WhatsApp को अपनी पहली पसंद बना सकते हैं।

कैसे करें सेट?

  • iPhone की Settings में जाएं
  • Apps सेक्शन पर क्लिक करें
  • Default Apps ऑप्शन चुनें
  • यहां से WhatsApp को डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के रूप में सेट कर सकते हैं

इसके बाद iPhone पर कॉलिंग और टेक्स्टिंग के लिए सीधे WhatsApp का यूज किया जा सकेगा, बिना किसी अन्य ऐप को ओपन किए। ये अपडेट उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा जो WhatsApp पर ही ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

कैसे करें iPhone में इस फीचर को अपडेट?

  • सबसे पहले Settings में जाएं
  • Default Apps पर क्लिक करें। यहां आपको Default Apps की एक पूरी लिस्ट मिलेगी, जहां आप ई-मेल, ब्राउजर और मैसेजिंग के ऑप्शन को मैनेज कर सकते हैं।
  • यहां मैसेज के सेक्शन में दो ऑप्शन मिलेंगे- iPhone iMessages और WhatsApp। इसमें से आप अपने पंसद का ऑप्शन ले सकते हैं।

इस अपडेट का क्या फायदा है?

इस WhatsApp अपडेट का फायदा यह है कि अगर आप Contacts में किसी भी फोन नंबर पर क्लिक करेंगे, तो वह Apple फोन और मैसेज ऐप में खुलने के बजाय सीधे WhatsApp में खुलेगा। इस नए अपडेट के साथ आप इस ऐप से सीधे उस व्यक्ति को कॉल या मैसेज कर पाएंगे। इसके लिए आपको किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ghibli art
Previous Story

Free में कैसे बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज, Reels में मचाएगी धमाल

Ghibli risk
Next Story

AI से फोटो शेयर करने से पहले जान लें खतरे

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss