Microsoft

Apple और OpenAI की डील पर क्या बोलें Microsoft के CEO

4 mins read
1.6K views
December 19, 2024

Microsoft के CEO सत्य नडेला ने हाल ही में Apple और OpenAI के बीच साझेदारी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि Apple जिसे चुनता है, वही राजा बनता है।

Microsoft CEO on Apple and OpenAI Deal : Microsoft के CEO सत्य नडेला ने खुलासा किया कि वह करीब 10 साल से Apple से सर्च डील पाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें यह डील नहीं मिल पाई। हालांकि, इस साल Apple और OpenAI के बीच हुई साझेदारी ने नडेला को खुश कर दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि जब Apple के CEO टिम ने OpenAI के सैम के साथ डील की तो मैं सबसे ज्यादा खुश हुआ था।

Apple और OpenAI की पार्टनरशिप

Apple ने WWDC 2024 में ऐलान किया था कि वह अपने iOS, iPadOS और macOS प्लेटफॉर्म में ChatGPT को जोड़ेगा। हाल ही में कंपनी ने iOS 18.2 के साथ iPhone में ChatGPT को जोड़ा है। यह कदम न केवल Apple यूजर्स के लिए AI टेक्नोलॉजी को आसान बना रहा है, बल्कि यह OpenAI के लिए भी एक बड़ा अवसर है। इस साझेदारी के महत्व को समझाते हुए सत्य नडेला ने कहा कि ChatGPT के लिए यह सौदा किसी और की तुलना में बेहतर है, क्योंकि हमारे पास OpenAI के साथ कमर्शियल और इन्वेस्टर दोनों संबंध हैं।

Microsoft ने बार-बार किया ट्राई

बताया जा रहा है कि कई सालों तक Microsoft ने कोशिश की कि Apple अपने सर्च इंजन बिंग को डिफॉल्ट बनाए। इसके बाद कंपनी ने Apple से कई बार संपर्क किया कि बिंग को एप्पल के Safari ब्राउजर में डिफॉल्ट सर्च इंजन के तौर पर सेट किया जाए। 2020 के आसपास Microsoft ने बिंग को Apple को बेचने का ऑफर भी दिया था।

Apple को लेकर क्या बोले नडेला

Google के खिलाफ एंटीट्रस्ट ट्रायल के दौरान नडेला ने यह भी कहा कि Apple का डिफॉल्ट सर्च इंजन बनना एक ‘गेम चेंजर’ था। Microsoft के सीईओ ने यह भी कहा कि जिसे Apple चुनता है, वही राजा होता है। हालांकि, Apple ने भी शुरू से ही Google को चुना है, उनका कहना है कि Google यूजर्स को बेहतरीन सर्च रिजल्ट देता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DeepFake Video
Previous Story

DeepFake बनाने वालों की खैर नहीं! YouTube करने जा रहा ये काम

Apple
Next Story

नए नाम के साथ लॉन्च होगा Apple का ये सस्ता फोन

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss