iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp में आया नया अपडेट, जानें क्या है खास

4 mins read
1K views
iPhone
March 31, 2025

WhatsApp में एक बड़ा अपडेट आया है। इस अपडेट का लाभ सिर्फ iPhone यूजर ही उठा पाएंगे। यहां जानें इसके लिए फोन में क्या सेटिंग्स करनी होंगी।

WhatsApp New Update:  WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया अपडेट पेश किया है, जिससे उनका कॉलिंग और मैसेजिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। ये फीचर सिर्फ iOS 18.2 यूजर्स के लिए उपलब्ध है, Android यूजर्स को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

क्या है नया अपडेट?

Apple ने iOS 18.2 में एक नई पॉलिसी लागू की है, जिसमें iPhone यूजर्स को डिफॉल्ट ऐप्स चुनने का ऑप्शन मिलेगा। यानी कि यूजर्स अब अपने फोन में कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए WhatsApp को डिफॉल्ट ऐप बना सकते हैं। पहले iPhone यूजर्स को iMessage जैसे बिल्ट-इन ऐप्स इस्तेमाल करने पड़ते थे, लेकिन अब वो WhatsApp को अपनी पहली पसंद बना सकते हैं।

कैसे करें सेट?

  • iPhone की Settings में जाएं
  • Apps सेक्शन पर क्लिक करें
  • Default Apps ऑप्शन चुनें
  • यहां से WhatsApp को डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के रूप में सेट कर सकते हैं

इसके बाद iPhone पर कॉलिंग और टेक्स्टिंग के लिए सीधे WhatsApp का यूज किया जा सकेगा, बिना किसी अन्य ऐप को ओपन किए। ये अपडेट उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा जो WhatsApp पर ही ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

कैसे करें iPhone में इस फीचर को अपडेट?

  • सबसे पहले Settings में जाएं
  • Default Apps पर क्लिक करें। यहां आपको Default Apps की एक पूरी लिस्ट मिलेगी, जहां आप ई-मेल, ब्राउजर और मैसेजिंग के ऑप्शन को मैनेज कर सकते हैं।
  • यहां मैसेज के सेक्शन में दो ऑप्शन मिलेंगे- iPhone iMessages और WhatsApp। इसमें से आप अपने पंसद का ऑप्शन ले सकते हैं।

इस अपडेट का क्या फायदा है?

इस WhatsApp अपडेट का फायदा यह है कि अगर आप Contacts में किसी भी फोन नंबर पर क्लिक करेंगे, तो वह Apple फोन और मैसेज ऐप में खुलने के बजाय सीधे WhatsApp में खुलेगा। इस नए अपडेट के साथ आप इस ऐप से सीधे उस व्यक्ति को कॉल या मैसेज कर पाएंगे। इसके लिए आपको किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Ghibli art
Previous Story

Free में कैसे बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज, Reels में मचाएगी धमाल

Ghibli risk
Next Story

AI से फोटो शेयर करने से पहले जान लें खतरे

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 

Don't Miss