डेटिंग ऐप्स से बर्बाद हो रहे रिश्ते! जेडी वेंस ने जताई गहरी चिंता

6 mins read
586 views
डेटिंग ऐप्स से बर्बाद हो रहे रिश्ते! जेडी वेंस ने जताई गहरी चिंता
May 27, 2025

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस डेटिंग ऐप्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि डेटिंग ऐप्स समाज के लिए AI से भी ज्यादा खतरनाक हैं

US Vice President JD Vance: आज के दौर में जब दुनिया AI को लेकर चिंतित है। तो वहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी वेंस ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि AI नहीं, बल्कि डेटिंग ऐप्स समाज के लिए असली खतरा हैं।

क्यों कहा डेटिंग ऐप्स को खतरनाक?

जे.डी. वेंस का मानना है कि Tinder, Bumble और Hinge जैसे ऐप्स युवाओं को स्थायी रिश्तों और पारिवारिक जीवन से दूर कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन ऐप्स की वजह से युवा अब सीरियस रिश्तों की बजाय केवल अस्थायी रिश्तों में इंट्रस्ट ले रहे हैं, जिससे समाज की बुनियाद कमजोर हो रही है।

उनके अनुसार, अगर लोग डेटिंग नहीं करेंगे, तो शादी नहीं होगी, जिसके कारण परिवार नहीं बनेंगे। ऐसे में यह आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। वेंस कहते हैं कि टेक्नोलॉजी ने हमारी बातचीत की क्षमता को भी काफी प्रभावित किया है। आज के युवा आमने-सामने बैठकर बात करने से भी कतराते हैं।

AI से ज्यादा खतरनाक?

जब वेंस से पूछा गया कि क्या AI अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों के लिए खतरा है, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नहीं… AI उतना बड़ा खतरा नहीं है, जितना कि डेटिंग ऐप्स है। उन्होंने बताया कि इन ऐप्स की वजह से रिश्तों की गहराई खत्म हो रही है और लोग अकेलेपन की ओर बढ़ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब वेंस ने जनसंख्या या पारिवारिक संरचना को लेकर चिंता जताई हो, इससे पहले उन्होंने 2019 में कहा था कि अमेरिका के नागरिक अब उतने बच्चे पैदा नहीं कर रहे, जितना समाज को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। एक बार उन्होंने 2021 में बिना बच्चों वाली महिलाओं को दुखी बिल्ली पालने वाली महिलाएं बताया था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था।

क्या वाकई डेटिंग ऐप्स का दौर खत्म हो रहा है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब खुद डेटिंग ऐप्स की पॉपुलैरिटी घटने लगी है। खासकर महिलाएं अब इन ऐप्स में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। वहीं, पुरुषों के लिए सही पार्टनर ढूंढना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। Match Group, जो Tinder और Bumble जैसे बड़े डेटिंग ऐप्स के मालिक हैं, उसने हाल ही में 13% कर्मचारियों की छंटनी की है। साथ ही यह खबर भी सामने आई है कि Tinder की CEO Faye Iosotaluno को भी जल्द बदला जा सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Smart Drone
Previous Story

इंसानियत को हिला देंगी ये 5 खतरनाक टेक्नोलॉजी, यहां जानें कैसे

ByteDance ने लॉन्च किया सुपर AI मॉडल, Free में करेगा सारे काम!
Next Story

ByteDance ने लॉन्च किया सुपर AI मॉडल, Free में करेगा सारे काम!

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss