ध्यान दें... आज से बदल गया है UPI पेमेंट Rule

ध्यान दें… आज से बदल गया है UPI पेमेंट Rule

5 mins read
968 views
August 1, 2025

NPCI ने आज से UPI को लेकर कुछ नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इन बदलावों का मकसद UPI सिस्टम को और सुरक्षित, तेज और आसान बनाना है।

UPI New Payment Rule: अगर आप रोजाना Google Pay, PhonePe या Paytm का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। NPCI ने आज से UPI को लेकर कुछ नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इन बदलावों का मकसद UPI सिस्टम को और सुरक्षित, तेज और आसान बनाना है। इसके अलावा इनके सर्वर पर अनावश्यक लोड कम करना है।

अब दिन में सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे

अब आप अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस किसी भी UPI ऐप पर दिन में अधिकतम 50 बार ही देख सकते हैं। अगर आपने 50 बार बैलेंस चेक कर लिया है तो फिर आपको 24 घंटे का इंतजार करना होगा। हालांकि, जब आप कोई पेमेंट करते हैं तो उसका नया बैलेंस अपने आप स्क्रीन पर दिख जाएगा जिससे बार-बार बैलेंस चेक करने की जरूरत कम हो जाएगी।

लिंक किए गए बैंक अकाउंट्स देखने की लिमिट भी तय

अब आप दिन में केवल 25 बार ही यह देख सकेंगे कि आपके मोबाइल नंबर से कौन-कौन से बैंक खाते जुड़े हैं। अगर यह लिमिट पार हो गई है तो आप 24 घंटे तक यह जानकारी नहीं देख पाएंगे।

Autopay सिर्फ सुबह और रात में ही होगा

EMI, बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, OTT सब्सक्रिप्शन आदि अब सिर्फ सुबह 10 बजे से पहले या रात 9:30 बजे के बाद ही किए जाएंगे। इससे दिन के बिजी समय में सर्वर पर दबाव कम रहेगा और बाकी ट्रांजैक्शन सुचारू रूप से हो सकेंगे।

पेमेंट फेल होने पर बस 3 बार दोबारा कोशिश कर सकेंगे

अगर किसी वजह से आपका Autopay ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो अब सिर्फ 3 बार ही दोबारा कोशिश की जा सकती है। इससे नेटवर्क पर कम दबाव पड़ेगा और सिस्टम बेहतर तरीके से काम करेगा।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/apps/attention-upi-users-npci-has-banned-api/

https://hindi.analyticsinsight.net/apps/phonepe-feature-upi-payment-will-be-possible/

सभी UPI ऐप्स और बैंकों को निर्देश

NPCI ने सभी UPI ऐप कंपनियों और बैंकों को आदेश दिया है कि वह 31 जुलाई तक इन नियमों को लागू करेंगे। अगर कोई कंपनी या बैंक इन नियमों का पालन नहीं करता है तो NPCI उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

भारत में Apple ने जून में कमाए 7.84 लाख करोड़
Previous Story

भारत में Apple ने जून में कमाए 7.84 लाख करोड़

Instagram पर अब हर कोई नहीं आ पाएगा LIVE, जानें नई शर्तें
Next Story

Instagram पर अब हर कोई नहीं आ पाएगा LIVE, जानें नई शर्तें

Latest from Apps

Don't Miss