UPI payment

PhonePe का धमाकेदार फीचर! अब होगा UPI पेमेंट

3 mins read
2.3K views
April 19, 2025

PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च किया है। अब आप बिना बैंक अकाउंट के भी PhonePe का इस्तेमाल कर सकते हैं।

PhonePe Payment: अगर आप PhonePe इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आप उन लोगों को भी पेमेंट कर पाएंगे, जिनके पास बैंक अकाउंट या इंटरनेट बैंकिंग नहीं है। ऐसे में अब PhonePe ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसे ‘UPI Circle’ कहा जा रहा है।

क्या है UPI Circle फीचर?

इस नए फीचर की मदद से आप अपने परिवार, रिश्तेदारों या दोस्तों के लिए पेमेंट कर सकते हैं। अगर आपके किसी जानने वाले को किसी दुकान पर या किसी सर्विस के लिए पेमेंट करनी हो और उनके पास UPI न हो, तो आप अपने PhonePe से उनके लिए आसानी से पे कर सकते हैं। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बैंकिंग सिस्टम से दूर हैं। जैसे बुजुर्ग, गांवों में रहने वाले लोग, या फिर वो लोग जो डिजिटल पेमेंट को पूरी तरह नहीं समझते।

NPCI ने की पहल

यह फीचर NPCI की तरफ से शुरू किया गया था। पहले इसे सिर्फ Google Pay पर उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब PhonePe यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं। PhonePe ने खुद इसकी जानकारी दी है।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

PhonePe में सदस्य जोड़ें: सबसे पहले आपको उस व्यक्ति को अपने PhonePe अकाउंट में ‘Circle Member’ के तौर पर जोड़ना होगा।

  • QR कोड स्कैन करें: जो मेम्बर जोड़ा गया है वह किसी दुकान या सर्विस का QR कोड स्कैन करेगा।
  • पेमेंट रिक्वेस्ट: स्कैन के बाद पेमेंट की रिक्वेस्ट आपके पास आएगी।
  • कन्फर्म करके पे करें: आप उस रिक्वेस्ट को कन्फर्म करके तुरंत पेमेंट कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk ने पहनी बिकिनी...
Previous Story

Elon Musk का Grok हुआ अब और स्मार्ट

Snapchat video
Next Story

Instagram-Facebook के बाद Snapchat से भी होंगे मालामाल

Latest from Apps

Don't Miss